Karwa Chauth 2023: 31 अक्‍टूबर या 1 नवंबर कब है करवा चौथ? जानें सही डेट और चंद्रोदय का समय
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1934648

Karwa Chauth 2023: 31 अक्‍टूबर या 1 नवंबर कब है करवा चौथ? जानें सही डेट और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास रहता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है. लेकिन इस बार करवा चौथ के डेट को लेकर कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं सही डेट.

 

Karwa Chauth 2023: 31 अक्‍टूबर या 1 नवंबर कब है करवा चौथ? जानें सही डेट और चंद्रोदय का समय

Kab hai Karwa Chauth 2023: करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखने का एक विशेष दिन है. इस वर्ष इसके डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है क्योंकि यह व्रत कार्तिक माह के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है और इस साल 31 अक्‍टूबर और 1 नवंबर दोनों को कार्तिक चतुर्थी पड़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ की सही तारीख, शुभ समय और चंद्रोदय का समय.

कब है करवा चौथ?
वैदिक पंचांग के आधार पर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात्रि 09:30 बजे प्रारंभ होकर 1 नवंबर को रात्रि 09:19 बजे समाप्त होगी. करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, बुधवार को रखना उचित रहेगा. यह व्रत 13 घंटे 42 मिनट तक चलेगा, जो सूर्योदय सुबह 06:33 बजे से शुरू होकर रात 08:15 बजे चंद्रोदय तक रहेगा. वहीं 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ की पूजा का शुभ समय शाम 05:36 बजे से शाम 06:54 बजे तक है. व्रती महिलाओं को पूजा के लिए 1 घंटा 18 मिनट का समय मिलेगा.

यह भी पढ़ें: November Festivals: करवा चौथ से होगी शुरुआत, देखें नवंबर में किस दिन कौन सा त्योहार

 

किस शहर में कब दिखेगा चांद -
दिल्ली : चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा
मुंबई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा
पुणे : चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा
कोलकाता : चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर होगा
पटना : चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा
लखनऊ : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
वडोदरा : चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा
कानपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर होगा
प्रयागराज : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
बनारस : चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा
जयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा
जोधपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा
उदयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा
भोपाल : चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर होगा
जबलपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा
अहमदाबाद : चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा
देहरादून : चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर होगा

Trending news