CG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, किरण सिंह देव बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अरुण साव की जगह लेंगे
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2021987

CG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, किरण सिंह देव बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अरुण साव की जगह लेंगे

Chhattisgarh Politics: भाजपा हाईकमान ने गुरुवार को जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नये प्रदेश अध्यक्ष के कयास लगाए जा रहे थे. किरण सिंह देव अब अरुण साव की जगह भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे. 

CG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, किरण सिंह देव बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अरुण साव की जगह लेंगे

Chhattisgarh Politics: भाजपा हाईकमान ने गुरुवार को जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नये प्रदेश अध्यक्ष के कयास लगाए जा रहे थे. किरण सिंह देव अब अरुण साव की जगह भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किरण सिंह देव ने जगदलपुर सीट से 29 हजार 834 वोट से जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को हराया.  

खास बात यह है कि किरण सिंह देव 2023 में पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं. हालांकि, सिंह जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं. भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं. वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे. वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं.

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा- जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.  मुझे आशा नहीं अपितु विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगी.

अरुण साव बने डिप्टी सीएम
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह लोरमी सीट से विधानसभा पहुंचे थे. उन्हें विष्णुदेव साय सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है. जिसके बाद से ही नई प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे. भाजपा ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पहली बार के विधायक किरण सिंह को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है. भाजपा का प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने का फैसला भी चौंकाने वाला रहा, जब पार्टी ने सभी चर्चित नामों को छोड़ते हुए विष्णुदेव साय  को मुख्यमंत्री बना दिया.  

Trending news