आजादी के 75 साल बाद भी इन समस्याओं से जूझ रहा भारत, ये हैं सरकारों की बड़ी नाकामी
Advertisement
trendingNow11304006

आजादी के 75 साल बाद भी इन समस्याओं से जूझ रहा भारत, ये हैं सरकारों की बड़ी नाकामी

Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव पर देश की समस्याओं और सरकारों की नाकामियों को जानने के लिए ZEE NEWS ने देश की जनता का मन टटोलने की कोशिश की है. आइये आपका बताते हैं ज़ी न्यूज के एक्सक्लूसिव ओपिनियन पोल में देश की बड़ी समस्याओं और सरकारों की नाकामियों के बारे में.

आजादी के 75 साल बाद भी इन समस्याओं से जूझ रहा भारत, ये हैं सरकारों की बड़ी नाकामी
Independence Day Opinion poll: आजादी के 75 साल पूरे होने के बाद आज 15 अगस्त को समूचा भारत स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव मना रहा है. आजादी के इस अमृत महोत्सव की तैयारियां कई दिनों चल रही थीं. केंद्र सरकार ने इस स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया. बीते कई दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में देश प्रेम की अलग ही छटा देखने को मिल रही थी. ऐसे में हमें ये भी जान लेना चाहिए कि आजादी के 75 सालों के बाद भी भारत कई बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है. ये समस्याएं 75 सालों में देश पर शासन करने वाली सरकारों की कुछ नाकामियों के कारण हैं. आजादी के अमृत महोत्सव पर देश की समस्याओं और सरकारों की नाकामियों को जानने के लिए ZEE NEWS ने देश की जनता का मन टटोलने की कोशिश की है. आइये आपका बताते हैं ज़ी न्यूज के एक्सक्लूसिव ओपिनियन पोल में देश की बड़ी समस्याओं और सरकारों की नाकामियों के बारे में.
 
75 सालों में देश की सबसे बड़ी समस्या
 
1- भ्रष्टाचार 24.00%
2- गरीबी 17.00%
3- बेरोजगारी 17.00%
4- महंगाई 14.00%
5- किसानों की खराब स्थिति 10.00%
6- महिला सुरक्षा 6.00%
7- राजनीतिक विफलता 3.00%
8- आतंकवाद 3.00%
 
25 सालों में भारत की प्राथमिकता क्या हो?
 
1- बेरोजगारी 22.0%
2- सड़कें और बुनियादी ढांचा 15.0%
3- शिक्षा 10.0%
4- स्वच्छता 9.0%
5- पेय जल 9.0%
6- भ्रष्टाचार 8.0%
7- सुरक्षा 8.0%
8- चिकित्सा सुविधाएं 8.0%
9- बढ़ती कीमतें 5.0%
10- कह नहीं सकते 2.0%
11- जनसंख्या नियंत्रण 1.0%
12- अन्य 3.00%
 
75 सालों में सरकारों की सबसे बड़ी नाकामी?
 
1- गरीबी 17.00%
2- आदिवासियों की छिनती ज़मीन 14.00%
3- गांवों से पलायन 13.00%
4- शिक्षा 12.00%
5- बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं 11.00%
6- महिला विरोधी मानसिकता 10.00%
7- जाति-व्यवस्था 8.00%
8- धार्मिक ध्रुवीकरण 6.00%
9- कह नहीं सकते 3.00%
10- सबको पीने का पानी मुहैया नहीं 2.00%
11- बेरोजगारी 1.00%
12- अन्य 3.00%
 
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news