Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के इन रास्तों पर आज जाने से बचें, शपथ ग्रहण की वजह से लग सकता है जाम; ये है एडवाइजरी
Advertisement
trendingNow11272616

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के इन रास्तों पर आज जाने से बचें, शपथ ग्रहण की वजह से लग सकता है जाम; ये है एडवाइजरी

Draupadi Murmu Oath Ceremony: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) अपने पद की शपथ लेंगी. संसद भवन में होने वाले कार्यक्रम में वह करीब 10.15 बजे शपथ लेंगी. इस ऐतिहासिक समारोह के चलते लुटियंस दिल्ली में जाम लग सकता है. 

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के इन रास्तों पर आज जाने से बचें, शपथ ग्रहण की वजह से लग सकता है जाम; ये है एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) अपने पद की शपथ लेंगी. संसद भवन में होने वाले कार्यक्रम में वह करीब 10.15 बजे शपथ लेंगी. इस ऐतिहासिक समारोह के चलते लुटियंस दिल्ली में जाम लग सकता है. गाड़ियों की आवाजाही जारी रहे और आम लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसलिए दिल्ली यातायात पुलिस ने खास व्यवस्था की है और लोगों की लिए एडवाइजरी जारी की है. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेंगे. 

पुलिस ने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. बता दें कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू अपने अस्थायी आवास से राजघाट के लिए सुबह 8:15 बजे रवाना होंगी. करीब 10 मिनट वहां रुकने के बाद वह 8:40 बजे लौट आएंगी. बाद में 9:22 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगी. सुबह 10 बजे तक संसद भवन के गेट 5 पर पहुंचेंगी. इसके बाद ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू होगा.

ये है पूरा कार्यक्रम

8.15 बजे- द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए निकलेंगी. 
8.30 बजे- द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचेंगी. 
8.40 बजे- मुर्मू वापस अपने आवास लौटेंगी. 
10 बजे- द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के गेट नंबर 5 पहुंचेंगी. यहां पर पीएम मोदी, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उनका स्वागत करेंगे
10.15 बजे- शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी.
10.23 बजे- द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी. 
10.57 बजे- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी. 

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

10.15 बजे- शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी. 
10.23 बजे- द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी. 
10.57 बजे- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी.

 

Trending news