Noida Twin Tower: भ्रष्टाचार के इस गुबार के लिए ये अफसर जिम्मेदार, ये रही पूरी लिस्ट
Advertisement

Noida Twin Tower: भ्रष्टाचार के इस गुबार के लिए ये अफसर जिम्मेदार, ये रही पूरी लिस्ट

सेक्टर 93ए में भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा सुपरटेक ट्विन टावर आज दोपहर 2.30 बजे बम धमाकों के बाद हमेशा के लिए मलबे के ढेर में तब्दील हो गया. नोएडा ट्विन टावर के गिरने के बाद देर शाम आसपास की सोसायटी में रह रहे लोग अपने-अपने घर लौटने लगे. साथ ही बिजली और गैस पाइप फिर से खोल दी गई.

Noida Twin Tower: भ्रष्टाचार के इस गुबार के लिए ये अफसर जिम्मेदार, ये रही पूरी लिस्ट

नोएडा : सेक्टर 93ए में भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा सुपरटेक ट्विन टावर आज दोपहर 2.30 बजे बम धमाकों के बाद हमेशा के लिए मलबे के ढेर में तब्दील हो गया. नोएडा ट्विन टावर के गिरने के बाद देर शाम आसपास की सोसायटी में रह रहे लोग अपने-अपने घर लौटने लगे. साथ ही बिजली और गैस पाइप फिर से खोल दी गई. इधर मलबे में सांप निकालने के बाद उसे ले जाने सपेरे को बुलाया गया. इधर ट्विन टावर गिरने से उठे धूल के गुबार के बीच वो सारे अधिकारियों के नाम स्पष्ट नजर आए, जो इस भ्रष्टाचार में लिप्त थे. 

नोएडा ट्विन टॉवर के भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की सूची लखनऊ मुख्यालय की ओर से आज जारी कर दी गई. जो इस प्रकार है. हालांकि इनमें से ज्यादा सेवानिवृत्त हो चुके हैं. 

1-मोहिंदर सिंह /CEO नोएडा (रिटायर्ड)
2-एस.के.द्विवेदी /CEO,नोएडा (रिटायर्ड)
3-आर.पी.अरोड़ा/अपर CEO,नोएडा (रिटायर्ड)
4-यशपाल सिंह/विशेष कार्याधिकारी (रिटायर्ड)
5-स्व. मैराजुद्दीन/प्लानिंग असिस्टेंट (रिटायर्ड)
6.ऋतुराज व्यास/ सहयुक्त नगर नियोजक(वर्तमान में यमुना प्राधिकरण में प्रभारी महाप्रबंधक)
7-एस.के.मिश्रा /नगर नियोजक (रिटायर्ड)
8-राजपाल कौशिक/वरिष्ठ नगर नियोजक (रिटायर्ड)
9-त्रिभुवन सिंह/मुख्य वास्तुविद नियोजक (रिटायर्ड)
10-शैलेंद्र कैरे/उपमहाप्रबन्धक,ग्रुप हाउसिंग (रिटायर्ड)
11-बाबूराम/परियोजना अभियंता (रिटायर्ड)
12-टी.एन.पटेल/प्लानिंग असिस्टेंट (सेवानिवृत्त)
13-वी.ए.देवपुजारी/मुख्य वास्तुविद नियोजक (सेवानिवृत्त)
14-श्रीमती अनीता/प्लानिंग असिस्टेंट (वर्तमान में उ.प्र.राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण)
15- एन.के. कपूर /एसोसिएट आर्किटेक्ट (सेवानिवृत्त)
16-मुकेश गोयल/नियोजन सहायक (वर्तमान में प्रबंधक नियोजक के पद पर गीडा में कार्यरत)
17-प्रवीण श्रीवास्तव/सहायक वास्तुविद (सेवानिवृत्त)
18-ज्ञानचंद/विधि अधिकारी (सेवानिवृत्त)
19-राजेश कुमार /विधि सलाहकार (सेवानिवृत्त)
20- स्व. डी.पी. भारद्वाज/प्लानिंग असिस्टेंट
21- विमला सिंह/ सहयुक्त नगर नियोजक
22-विपिन गौड़/महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त)
23-एमसी त्यागी/परियोजना अभियंता (सेवानिवृत्त)
24-केके पांडेय/ मुख्य परियोजना अभियंता
25-पी.एन बाथम/ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी
26-एसी सिंह/वित्त नियंत्रक (सेवानिवृत्त)

इसके अलावा सुपरटेक लिमिटेड के निदेशक तथा आर्किटेक्ट की सूची निम्न है. 

1. आरकेअरोड़ा-निदेशक
2.  संगीता अरोड़ा-निदेशक
3. अनिल शर्मा-निदेशक
4. विकास कंसल-निदेशक
5. दीपक मेहता एंड एसोसिएट्स आर्किटेक्ट, प्लानर्स, वैल्यूअर्स, लैंडस्केप एंड इंटीरियर्स - दीपक मेहता (वास्तुकार)
6. आधुनिक वास्तुकार इंटीरियर डिजाइनर और योजनाकार - नवदीप (वास्तुकार)

Trending news