Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने BJP सांसद नायब सैनी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब कुरुक्षेत्र में जब बाढ़ आई थी तो यहां के सांसद नायब सिंह सैनी विदेश में मजे कर रहे थे.
Trending Photos
Lok Sabha Elections 2024: इस साल अप्रैल-मई महीने में संभावित लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की 4 और हरियाणा की एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए AAP ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है. हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से AAP ने सुशील गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सुशील गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा.
इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र सांसद व BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को 'गायब' सैनी बताया. सुशील गुप्ता ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से MSP गारंटी कानून बनाने का वादा किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी और अब किसानों पर अत्याचार कर रही है. हाल ही में किसानों के दिल्ली कूच को भी AAP ने अपना समर्थन दिया था. AAP का कहना है कि देश के अन्नदाता की सभी मांगे पूरी होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों से BJP इन दिग्गजों को दे सकती है मौका, सामने आई संभावित लिस्ट
सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में वो डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं और इसमें उन्हें लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है. सुशील गुप्ता ने कहा कि यहां के लोगों में भी सरकार के खिलाफ रोष है. कुरुक्षेत्र में जब बाढ़ आई थी तो यहां के सांसद नायब सिंह सैनी विदेश में मजे कर रहे थे. नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र की जनता और यहां के विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है. कुरुक्षेत्र में नायब सिंह सैनी का नाम अब गायब सिंह सैनी से प्रसिद्ध हो गया है.
Input- Darshan Kait