Haryana News: BJP में शामिल हुए अशोक तंवर का CM मनोहर लाल से है ये खास रिश्ता
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2069186

Haryana News: BJP में शामिल हुए अशोक तंवर का CM मनोहर लाल से है ये खास रिश्ता

Haryana News: अशोक तंवर ने आज दिल्ली BJP कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान CM मनोहर लाल ने अशोक तंवर को अपना भांजा बताया, उन्होंने कहा कि अशोक तंवर की माता मेरे गांव की हैं. 

Haryana News: BJP में शामिल हुए अशोक तंवर का CM मनोहर लाल से है ये खास रिश्ता

Haryana News: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. AAP के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने BJP का दामन थाम लिया. अशोक तंवर ने दिल्ली BJP मुख्यालय में CM मनोहर लाल की उपास्थिति में BJP ज्वाइन की. इस दौरान CM मनोहर लाल ने उन्हें अपना भांजा बताया, उन्होंने कहा कि अशोक तंवर की माता मेरे गांव की हैं. वहीं दूसरी ओर AAP ने इसे ED की कार्रवाही का डर बताया. 

अशोक तंवर ने आज दिल्ली BJP कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान CM मनोहर लाल ने अशोक तंवर को अपना भांजा बताते हुए कहा कि मुझे कष्ट हुआ जब कांग्रेस में रहते हुए इन पर हमला किया गया. इन पर हमला कांग्रेस के लोगों ने ही किया था. बीच में हमारी बातचीत होती रही.  अप्रैल 2022 में तंवर की ट्रेन कांग्रेस से तो चल पड़ी, लेकिन BJP में आने की जगह वो AAP में चले गए. इस दौरान CM ने तंवर को BJP में शामिल होने की बधाई दी और कहा कि यहां आपको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Haryana News: इजरायल में युवाओं को नौकरी देने पर AAP ने मनोहर सरकार पर कसा तंज, कहा- प्रदेश में क्यों नहीं

AAP ने साधा निशाना
वहीं हरियाणा AAP उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने अशोक तंवर के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उन्होंने ED की कार्रवाही से बचने के लिए BJP के सामने घुटने टेके हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसने छोड़ी AAP उसके फूटे भाग, आप को छोड़ने वालों की राजनीति हासिये पर आ जाती है. कुछ नेताओं ने स्वार्थ के चलते AAP को छोड़ा तो कुछ लोगों ने BJP सरकार की कार्रवाही से बचने के लिए पार्टी से किनारा कर लिया. AAP के कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक ने सिर पर कफन बांधकर बदलाव का संकल्प लिया है और AAP की हरियाणा में सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं.

2022 में AAP में शामिल हुए
अशोक तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस को छोड़कर अपनी पार्टी बनाई. इसके थोड़े समय बाद वो TMC में शामिल हो गए. इसके बाद 4 अप्रैल 2022 को अशोक तंवर ने AAP की सदस्यता ली थी. वर्तमान में वो AAP के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे. 

हरियाणा BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
AAP का साथ छोड़ने के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे की अशोक तंवर BJP में शामिल हो सकते हैं, जिसकी आज पुष्टि हो गई. वहीं अब इस बात क भी चर्चा है कि अशोक तंवर को हरियाणा BJP में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वो सिरसा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. 

 

Trending news