Gokalpur Delhi MCD Chunav Winner 2022: गोकलपुर विधानसभा में चली AAP की झाड़ू
Advertisement

Gokalpur Delhi MCD Chunav Winner 2022: गोकलपुर विधानसभा में चली AAP की झाड़ू

  Gokalpur Delhi Mcd Election 2022 Result: गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP के सुरेंद्र कुमार विधायक हैं. दिल्ली विधानसभा की इस सीट पर एमसीडी के 4 वार्ड हैं. इनमें हर्ष विहार वार्ज-237, सबोली वार्ड-238, गोकल पुरी वार्ड-239  और जोहारीपुर वार्ड- 240 आते हैं.

गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP के सुरेंद्र कुमार विधायक हैं.

नई दिल्ली:  AAP wins Gokalpur Delhi MCD Chunav : दिल्ली में MCD के चुनावों को लेकर काउंटिंग जारी है. AAP ने MCD चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है. वहीं गोकलपुर विधानसभा में AAP ने बाजी मारी है, इसमें आम आदमी पार्टी ने 4 वार्डों में जीत हासिल की है. 

गोकलपुर विधानसभा के हर्ष विहार- 237 वार्ड से आप की पूनम निर्मल ने जीत दर्ज की है. सबोली- 238 वार्ड से आप के जसवंत सिंह ने जीत हासिल की है. गोकुलपुरी- 239 वार्ड से आप के सोमवती चौधरी ने जीत दर्ज की है. जौहरीपुर- 240 वार्ड से भी आप के रोशन लाल सागर ने जीत हासिल की है.

गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP के सुरेंद्र कुमार विधायक हैं. दिल्ली विधानसभा की इस सीट पर एमसीडी के 4 वार्ड हैं. इनमें हर्ष विहार वार्ज-237, सबोली वार्ड-238, गोकल पुरी वार्ड-239  और जोहारीपुर वार्ड- 240 आते हैं. बता दें इस बार के चुनाव में हर्ष विहार और गोकल पुरी SC महिला आरक्षित वार्ड हैं. जबकि सबोली और जोहारीपुर SC आरक्षित वार्ड हैं.

गोकलपुर (Gokalpur Delhi MCD Election 2022 Result)

पार्टी/वार्ड  हर्ष विहार- 237 (SCW)  सबोली- 238 (SC)  गोकुलपुरी- 239 (SCW)  जौहरीपुर- 240 (SC)
AAP  पूनम निर्मल   जसवंत सिंह  सोमवती चौधरी  रोशन लाल सागर
BJP  बिजेंद्री  हरि प्रकाश बहादुर निर्मला जाटव  राजकुमार
Congress  तारावती  नरेशपाल  सविता  मुनेश कुमार
 BSP  रजनी गौतम   रामेश्वर  कमलेश  आनामिका
Independent  -  रवि शंकर  प्रियंका  रजनिश

साल 2017 के नगर निगम चुनाव में ये प्रत्याशी चुनाव जीते थे

हर्ष विहार (Harsh Vihar Ward Result)
वर्तमान पार्षद- सुदेश, कांग्रेस (साल 2017 में जीते)

सबोली (Saboli Ward Result)
वर्तमान पार्षद- प्रकाश बहादुर, बीजेपी (साल 2017 में जीते)

गोकल पुरी  (Gokal Puri Ward Result) 
वर्तमान पार्षद- निर्मला कुमारी, बीजेपी (साल 2017 में जीते)

जोहारीपुर (Joharipur Ward Result)
वर्तमान पार्षद- कन्हैया लाल, बीजेपी (साल 2017 में जीते)

गोकलपुर विधानसभा सीट की कुल आबादी 294929 है जिसमें 102965 SC समुदाय की जनसंख्या है.

जनसंख्या वार्ड के अनुसार 
हर्ष विहार- 78698 जिसमें 31745 SC वोटर्स की जनसंख्या है.
सबोली- 71019 जिसमें 22218 SC वोटर्स की जनसंख्या है.
गोकल पुरी- 73943 जिसमें 33590 SC वोटर्स की जनसंख्या है.
जोहारीपुर- 71269 जिसमें 21411 SC वोटर्स की जनसंख्या है.

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के 250 वार्ड के मतदान की प्रक्रिया तो हो चुकी है और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे. Delhi MCD 2022 का चुनाव AAP ने कूड़े, बीजेपी ने 15 साल के सुशासन जबकि कांग्रेस शीला दीक्षित के किए काम के भरोसे चुनावी मैदान में थी.

Delhi MCD Election की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

अपने वार्ड के उम्मीदवारों का नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news