Delhi Flood Alert: यमुना में पानी कम छोड़ें, दिल्ली में होने वाले G20 सम्मेलन के लिए जाएगा बुरा असर-CM केजरीवाल
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1776876

Delhi Flood Alert: यमुना में पानी कम छोड़ें, दिल्ली में होने वाले G20 सम्मेलन के लिए जाएगा बुरा असर-CM केजरीवाल

Delhi Floods: दिल्ली में यमुना में बढ़ते जलसतर को लेकर सीएम केजरीवाल ने बैठक की, जिसमें उन्होंने केंद्र को चिट्ठी लिखने के साथ कई प्रभावित जगहों को खाली करने के निर्देश दिए है. उन जगहों पर कैंप लगाए गए हैं. 

Delhi Flood Alert: यमुना में पानी कम छोड़ें, दिल्ली में होने वाले G20 सम्मेलन के लिए जाएगा बुरा असर-CM केजरीवाल

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है और इस समय यह जलस्तर बढ़कर 207.71 पहुंच चुका है. सभी से अपील है कि वह यमुना के तराई इलाके को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं क्योंकि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ेगा. यमुना वाले 6 जिलों मे कैंप लगाए गए हैं. साथ ही प्रभावित इलाकों को छोड़ने के निर्देश दिए है. 

बता दें कि दिल्ली में दोपहर एक बजे यमुान का स्तर 207.55 था, जो कि अब जलस्तर 207.71 पहुंच चुका है. दिल्ली में 1979 यानी 45 साल पहले जलस्तर 207.49 था. जिसका रिकॉर्ड इस साल टूट चुका है. इसी को देखते हुए दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है. 

यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर सीएम केजरीवाल ने ग्रह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी. राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है. गृह मंत्री अमित शाह को भेजी चिट्ठी में यमुना में पानी को कम मात्रा में छोड़ने की बात कही. साथ ही दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन का हवाला दिया है. कहा कि इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Delhi Tomato Price: जनता को मिलेगी राहत, दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से सस्ते दाम में मिलेंगे टमाटर

CM केजरीवाल ने यमुना की बाढ़ से प्रभावित इलाकों को छोड़ने के दिए निर्देश 
दिल्ली मे यमुना का खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है इस समय यह जलस्तर 207.71 पहुंच चुका है. सभी से अपील है कि वह यमुना के तराई इलाके को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं क्योंकि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ेगा. यमुना वाले 6 जिलों मे कैंप लगाए गए हैं. साथ ही प्रभावित इलाकों को छोड़ने के निर्देश दिए है.

दिल्ली-रींग रोड आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर आया यमुना बाढ़ का पानी
दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. अब यमुना में बाढ़ का पानी सड़कों पर आना शुरू हो चुका है. आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास यमुना के बाढ़ का पानी जलभराव का कारण बन गया है. 

Trending news