Birsa Munda Jayanti: भगवान बिरसा के वंशजों से मिलीं राष्ट्रपति, खूंटी में मेले जैसा नजारा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1442392

Birsa Munda Jayanti: भगवान बिरसा के वंशजों से मिलीं राष्ट्रपति, खूंटी में मेले जैसा नजारा

 Birsa Munda Jayanti: राष्ट्रपति के वापस लौटने के साथ ही एक बार फिर वीरता के जन्मस्थली में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी जो धरती आबा को नमन करते देखे गए.

Birsa Munda Jayanti: भगवान बिरसा के वंशजों से मिलीं राष्ट्रपति, खूंटी में मेले जैसा नजारा

पटनाः Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जन्म दिवस के मौके पर खूंटी के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा जन्मस्थली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रमेश बैश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया. जिसके बाद आम लोगों के लिए जन्मस्थली खोल दी गई, जहां लोगों ने भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. झारखंड के लिए आज का दिन तो ऐतिहासिक रहा ही वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे ने आज के दिन को और खास बना दिया. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उलिहातू में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी. साइको चौक से किसी भी आम व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था. बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में लोग साइको चौक पर नजर आए जो राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित थे.

स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी
राष्ट्रपति के वापस लौटने के साथ ही एक बार फिर वीरता के जन्मस्थली में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी जो धरती आबा को नमन करते देखे गए. उलिहातू स्थित बिरसा की जन्मस्थली पर मेले का नजारा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा के वंशजों से मुलाकात की और उनसे हाल जाना. पिता के वंशज सुखराम मुंडा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उन्होंने इलाके की कुछ समस्याओं से अवगत कराया जिसमें शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की चर्चा भी शामिल थी. जिस पर राष्ट्रपति ने व्यवस्थाओं को बदलने का आश्वासन दिया. इस दौरान बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा उनके बेटे जंगल मुंडा और बहू भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति को बेहद करीब से देखने का अनुभव स्थानीय लोगों के लिए भी बहुत खास रहा और लोग इस पल को गौरवमई पल मान रहे थे. 

राष्ट्रपति ने की पूजा-अर्चना
अपने खूंटी दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने जन्म स्थली भवन में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना भी की. इस दौरान जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी साथ रहे. पीएम मोदी ने आज के दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए बीते साल घोषणा की थी. 1 वर्ष बाद आज महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू गांव पहुंची. उन्होंने बिरसा मुंडा के आवास में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ में जनजातीय मामले की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजाति मामले के केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, साथ रहे.

रिपोर्ट- कामरान

Trending news