भारत जोड़ो यात्रा को लेकर को लेकर हुई जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1481638

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर को लेकर हुई जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले

झारखंड के  जामताड़ा में जिला कांग्रेस कमिटी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई. इस बैठक का नेतृत्व ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने किया.

 (फाइल फोटो)

जामताड़ा: झारखंड के  जामताड़ा में जिला कांग्रेस कमिटी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई. इस बैठक का नेतृत्व ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने किया. जहां जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने नए जिला अध्यक्ष को फुल माला पहनाकर स्वागत किया. 

बैठक में लिए गए बड़े फैसले

इस दौरान जिले के छः प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष समेत जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों संग जिला अध्यक्ष ने 14 दिसंबर को जामताड़ा में उप भारत जोड़ो यात्रा को बेहतर और सफल बनाने को लेकर गहन चिंतन मंथन किया. उपस्थित सभी लोगों को सफल संचालन को लेकर दायित्व सौंपा गया है. 

इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार 14 दिसंबर को जामताड़ा जिला में भारत जोडो यात्रा कार्यक्रम तय किया गया है. इसी को लेकर परिसदन में जिला कमिटी की बैठक आयोजित की गई. इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई मंत्री शामिल होंगे. जिसमें जिले के हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

राहुल गांधी है भारत जोड़ो यात्रा पर 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इसके अलावा कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' भी शुरू करेगी.  इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी 2023 से होगी. इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी भोपाल और रायपुर आएंगी. 

 

Trending news