झारखंड में कबाड़ से कमाल! स्क्रैप से बना डाली भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1606109

झारखंड में कबाड़ से कमाल! स्क्रैप से बना डाली भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा

Birsa Munda: भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है. राजधानी रांची सहित देशभर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा आपने देखी होगी लेकिन एक छात्र ने वेस्ट मटेरियल से बिरसा मुंडा की ऐसी प्रतिमा उकेरी है जो अपने आप में नायाब है.

झारखंड में कबाड़ से कमाल! स्क्रैप से बना डाली भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा

रांची:Birsa Munda: भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है. राजधानी रांची सहित देशभर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा आपने देखी होगी लेकिन एक छात्र ने वेस्ट मटेरियल से बिरसा मुंडा की ऐसी प्रतिमा उकेरी है जो अपने आप में नायाब है. धरती आबा बिरसा मुंडा की जीवनी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा भी प्राप्त है और इतिहास के सुनहरे पन्ने पर उनका नाम अंकित है. बिरसा मुंडा का इतिहास लोगों के लिए खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा बना है.

स्क्रैप से बना डाली आदमकद प्रतिमा

वहीं राजधानी रांची में रहने वाले बिहार के एक छात्र शिवम का धरती आबा के प्रति ऐसा प्रेम दिखा कि उसने अपने हुनर के जरिये कबाड़ का इस्तेमाल कर बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा उकेर कर नायाब प्रतिमा बना डाली. तकरीबन 6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद छात्र ने नट बोल्ट जैसे वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल कर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का निर्माण किया है. शिवम का कहना है कि वह है तो बिहार के लेकिन पिता के काम की वजह से राजधानी रांची में रहने का मौका मिला है और यहां आकर विभिन्न चौक चौराहों पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा देखी. जब उन्होंने बिरसा मुंडा की जीवनी पढ़ी तो इस दिशा में कुछ करने का जज्बा मिला.

इतिहास की याद दिलाएं

उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और अपने पूर्वजों को भूलते जा रहे हैं. इसलिए कुछ ऐसा काम किया जाए जो युवाओं को भी अपने इतिहास की याद दिलाएं. इसके लिए एक नायाब बिरसा मुंडा की प्रतिमा बनाने का फैसला लिया गया और वह भी वेस्ट मटेरियल से. वेस्ट मटेरियल से क्रांतिकारी की प्रतिमा बनाने के पीछे के मकसद के बारे में बताते हुए शिवम का कहना है कि यह प्रतिमा सब को अपनी और आकर्षित करेगा और लोगों को उनके बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी. वहीं एक मैसेज देने की कोशिश की गई है वेस्ट मटेरियल को भी हुनर के जरिए बेस्ट बनाया जा सकता है.

इनपुट- कामरान

ये भी पढ़ें- छापेमारी से तिलमिलाए तेजस्वी के निशाने पर बीजेपी, बोले- क्या इज्जत रहेगी?

Trending news