Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2147302
photoDetails0hindi

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने साइंस म्यूजियम लंदन का किया दौरा, पटना साइंस सिटी को लेकर कही ये बात

Nitish Kumar London visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में आज साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली.

1/6

मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन देखने के बाद कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा.

2/6

इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा.

3/6

पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी. 

4/6

सीएम नीतीश के साथ ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण मौजूद रहे.

5/6

इसके अलावा साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत उपस्थित रहे.

6/6

बता दें कि नीतीश कुमार गुरुवार को इंग्लैंड के 5 दिवसीय दौरे पर गए हैं.