Petrol Diesel Price Today: साल के पहले दिन आई पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट, जानें बिहार में लेटेस्ट रेट
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1509780

Petrol Diesel Price Today: साल के पहले दिन आई पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट, जानें बिहार में लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price, 1 January 2023: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज पेट्रोल डीजल के दामों में लोगों को राहत मिली है. पेट्रोल में आज 18 पैसे और डीजल में 17 पैसे की गिरावट आई है.

Petrol Diesel Price Today: साल के पहले दिन आई पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट, जानें बिहार में लेटेस्ट रेट

पटना: Petrol Diesel Price, 1 January 2023: नए साल 2023 का आगाज आज से हो चुका है. इसके चलते सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज पेट्रोल डीजल के दामों में लोगों को राहत मिली है. पेट्रोल में आज 18 पैसे और डीजल में 17 पैसे की गिरावट आई है. जिसके चलते राजधानी पटना में आज पेट्रोल के 108.99 रुपए और डीजल 95.65 रुपए में बिक रहा है.  

बिहार में आज पेट्रोल और डीजल का दाम (Petrol Diesel Price today) 

जगह                पेट्रोल                                 डीजल  

मुजफ्फरपुर    108.19  रुपए प्रति लीटर        94.91  रुपए प्रति लीटर

पूर्णिया          109.31 रुपए प्रति लीटर         95.95 रुपए प्रति लीटर

भागलपुर      107.82  रुपए प्रति लीटर         94.56 रुपए प्रति लीटर

गया             108.31 रुपए प्रति लीटर        95.04  रुपए प्रति लीटर 

सुबह 6 बजे जारी हो जाते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जुड़ जाने की वजह से इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. इस वजह से पेट्रोल डीजल के दाम इतने अधिक हैं. 

ऐसे जान सकते हैं पेट्रोल डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देते हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमत चेक कर सकते हैं. एसएमएस के जरिए घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल व डीजल के रेट जानने के लिए आपको मोबाइल पर RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा. हर शहर का कोड अलग है. शहर के कोड जानने के लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- New Year Wishes 2023:'नए रंग हों नई उमंगें...',नया वर्ष आपके जीवन में लाए खुशियां, दोस्तों को करें हैप्पी न्यू ईयर विश

Trending news