Happy Sharad Purnima 2023 Wishes: आज शरद पूर्णिमा के दिन खूबसूरत संदेशों से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1933324

Happy Sharad Purnima 2023 Wishes: आज शरद पूर्णिमा के दिन खूबसूरत संदेशों से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

Happy Sharad Purnima 2023 Wishes: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शरद पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है. शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस साल 28 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा है.

Happy Sharad Purnima 2023 Wishes: आज शरद पूर्णिमा के दिन खूबसूरत संदेशों से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

Happy Sharad Purnima 2023 Wishes: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शरद पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है. शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस साल 28 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा है. कहा जाता है इस दिन अगर सच्चे मन से रात में धन की देवी लक्ष्मी की उपासना की जाए तो जीवन में धन प्राप्ति के रास्ते आसान हो जाते हैं. शरद पूर्णिमा के दिन खीर खाने का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर अमृत की वर्षा करता है. इस शुभ अवसर पर आप अपनों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते है. इस लेख में हम आपके लिए कुछ शरद पूर्णिमा के शुभकामनाएं संदेश लेकर आए हैं-

1. आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले न समाएं
सिर नवाकर अपने जीवन को समृद्ध बनाएं
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

2. आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
सभी संकटों का नाश हो
मन में सदा शांति का वास हो
शरद पूर्णिमा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

3.शरद पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चंद्रमा सबसे प्यार
घर में दीपक जलाकर रखना
माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए तैयार रहना
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- Sharad Purnima Kheer: शरद पूर्णिमा पर क्यों बनाई जाती है खीर! जानें चांदनी रात का रहस्य

4. नेह लुटाती चाँदनी, कर सोलह श्रृंगार
धवल चारू चन्द्र किरणें, अमृत बरसा रहे आज
शीतल, उज्जवल रश्मियाँ, मंत्रमुग्ध कर रही महारास
प्रेम को पूर्ण करती सुखभरी है आज की रात
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

5. चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

6.शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है
आशा है इस रात आप पर भी
चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे
शरद पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं

7.आज अपने घर को साफ रखना,
घर में दीपक जलाकर रखना,
आज कुबेर संग आएंगी माता लक्ष्मी,
स्वागत के लिए तैयार रहना,
देकर जाएंगी सुख समृद्धि का आशीष,
दरिद्रता, आर्थिक संकट होगा दूर।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

8. शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है,
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है,
आशा है इस रात आप सभी पर,
चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

9. आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर आज खुशी मनाएं,
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाए,
सिर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

10. आज रात आसमान से होगी अमृत वर्षा,
चंद्रमा होगा 16 कलाओं से परिपूर्ण,
मां लक्ष्मी स्वर्ग से आएंगी पृथ्वी पर,
आपके घर पधारें कुबेर।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

 

Trending news