Bihar Weather Update: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड, राजधानी पटना समेत कई इलाकों की हवा हुई जहरीली
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1486245

Bihar Weather Update: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड, राजधानी पटना समेत कई इलाकों की हवा हुई जहरीली

Bihar Weather Update: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 15 दिसंबर से राज्य के तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है. जिसके कारण लगातार ठंड बढ़ेगी. 

Bihar Weather Update: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड, राजधानी पटना समेत कई इलाकों की हवा हुई जहरीली

Bihar Weather Update: देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है. राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश बिहार में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. वहीं, पहाड़ी में बर्फबारी के चलते बिहार झारखंड में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, बिहार में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बिहार में आज से तापमान में और भी ज्यादा गिरावट होने की संभावना बनी हुई है. 

24 घंटों में गिरा तापमान
वहीं, बीते 24 घंटों में राज्य के तापमान में गिरावट आई है. वहीं, बुधवार को भी गया राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा. बुधवार को गया का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. यहां पर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 15 दिसंबर से राज्य के तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है. जिसके कारण लगातार ठंड बढ़ेगी. 

राजधानी में हवा हुई जहरीली
राजधानी पटना के प्रदूषण की बात की जाए तो यहां पर हवाएं शुद्ध होती नहीं दिख रही हैं. यहां के लोग जहरीली हवा सांस में लेने के लिए मजबूर हैं. एयर क्वालिटी इंडेक्स बताता है कि यहां की हवाएं में भारी धूल कण हैं.  पटना का सबसे हरियाली वाले क्षेत्र इक्को पार्क, जू,BIT मिश्र के पास तक की हवाएं दूषित है. 

इक्को पार्क AQI 242,PM 10 246,PM 2.5 102
SKM हाल _AQI 316,PM 10 363,PM 2.5 363
BIT MISHR AQI 457,PM 10 475,PM 2.5 182

रांची में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
वहीं, झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. झारखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. झारखंड में भी पछुआ हवाओं के कारण तेजी से ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. 

ये भी पढ़िये: Chhapra Hooch Tragedy: छपरा में तेजी से बढ़ रहा जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या, जांच में जुटी पुलिस

Trending news