17th Bhojpuri Film Award : 17वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ और चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर
Advertisement

17th Bhojpuri Film Award : 17वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ और चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर

दिनेश लाल यादव निरहुआ को यह अवॉर्ड 2019 में आई उनकी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए मिला है. सब के दिलों पर राज करने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू ने इस अवॉर्ड के साथ हैट्रिक लगा दी.

17th Bhojpuri Film Award : 17वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ और चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर

पटना : मुंबई के अथरवा कॉलेज में 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ. वर्ष 2023 बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड का खिताब आजमगढ़ से सांसद व एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम रहा. वहीं समारोह में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, अभय सिन्हा, देव सिंह,प्रमोद शास्त्री,रजनीश मिश्रा जैसे दिग्गजों के काम को भी सराहा गया.
 

निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

दिनेश लाल यादव निरहुआ को यह अवॉर्ड 2019 में आई उनकी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए मिला है. सब के दिलों पर राज करने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू ने इस अवॉर्ड के साथ हैट्रिक लगा दी. अयोध्या भोजपुरी सिने अवॉर्ड  और झारखंड इन्टरनेशनल फिल्म अवॉर्ड के बाद भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में भी वे बेस्ट एक्टर चुने गए और उन्हें साल 2020 से 2021 में आई उनकी फिल्म ‘यह कहानी है लैला मजनू की’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को 2020 में आई उनकी फिल्म लागल रहा बताशा के लिए दिया गया, तो अपनी वरस्टाइल एक्टर देव सिंह को  फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 के लिए बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया.

फिल्म पिया मन भाए के लिए रजनीश मिश्रा को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड 

इसके अलावा 2019 में छलिया के लिए प्रमोद शास्त्री को और 2020 से 2021 में दुल्हन वही जो पिया मन भाए के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. निर्माता अभय सिन्हा की को ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रत्नाकर कुमार को बाबुल के लिए बेस्ट फिल्म सोशल इशू का अवॉर्ड मिला. मालूम हो कि इस बार भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में दो साल यानी 2019 और 2020 से 2021 में आई फिल्मों को शामिल किया गया, क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से एक साल इस आयोजन को आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन इस बार जब यह आयोजित किया गया, तब इसमें खूब उत्साह और उमंग देखने को मिला. इस दौरान एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर सितारों के थिरकते पांव ने भोजपुरी सिने अवॉर्ड को हसीन और यादगार बना दिया.

जानें किसकों किसके लिए मिला अवॉर्ड 
बता दें कि  बिटिया छठी माई के लिए बेस्ट फिल्म दीपक शाह, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर  धनंजय मिश्रा, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल अमित शुक्ला, बेस्ट लिरिक्स  प्यारे लाल यादव को मिला. छलिया के लिए बेस्ट डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री, बेस्ट एडिटर गुल मोहम्मद अंसारी, बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड गौतम सिंह, बेस्ट सिंगर फीमेल प्रियंका सिंह को मिला. लागल रहा बताशा के लिए बेस्ट स्टोरी मनोज सिंह टाइगर, बेस्ट एक्टर फीमेल आम्रपाली दुबे, बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू  संजय कुशवाहा को मिला. फिल्म जय हिंद के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, बेस्ट सिंगर मेल  पवन सिंह, बेस्ट स्क्रीनप्ले फिरोज खान और राकेश त्रिपाठी, बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन  नरसू को मिला. शेर ए हिंदुस्तानी फिल्म के लिए  बेस्ट एक्टर मेल  दिनेश लाल यादव निरहुआ, बेस्ट डायलॉग मनोज नारायण को मिला.

ये भी पढ़िए-  Athiya KL Rahul Wedding: आज केएल राहुल की दुल्हनियां बन जाएंगी अथिया शेट्टी, शाम 4 बजे होंगे फेरे!

Trending news