Bhojpuri News: भोजपुरी में '6-6 गो मर्डर'...प्रमोद प्रेमी और नेहा राज के बीच आखिर चल क्या रहा है?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1891075

Bhojpuri News: भोजपुरी में '6-6 गो मर्डर'...प्रमोद प्रेमी और नेहा राज के बीच आखिर चल क्या रहा है?

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा जगत में चर्चा होने लगी कि क्या प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) और नेहा राज (Neha Raj)  के बीच आखिर क्या चल रहा है? इन्हीं सबके के '6-6 गो मर्डर' गाना वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है.

भोजपुरी की बड़ी खबरें

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेगा जगत में प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) एक बड़े नाम बन चुके हैं. इनके गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं. इस बीच इनका (Pramod Premi Yadav) एक गाना चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी वजह है इसका टाइटल जो लोगों को भा रहा है. क्योंकि गाने के टाइटल '6-6 गो मर्डर' ने बता दिया कि अब भोजपुरी में क्या चल रहा है और वह किसी से भी पीछे नहीं है. प्रमोदी प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के इस भोजपुरी गाने ने रंगदारी का पूरा फैन्स को लुत्फ उठाने का मौका दिया है. 

'6-6 गो मर्डर' गाना को प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) ने भोजपुरी सिंगर नेहा राज (Neha Raj) के साथ मिलकर गाया है. दोनों सिंगर की आवाज इतनी शानदार लग रही है कि जैसे मानों दोनों के बीच कोई कसक हो. भोजपुरी सिनेमा जगत में चर्चा होने लगी कि क्या प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) और नेहा राज (Neha Raj)  के बीच आखिर क्या चल रहा है? इन्हीं सबके के '6-6 गो मर्डर' गाना वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 'बिहार में होइ' गाने ने यूट्यूब पर किया बवाल! बैन के बाद खेसारी का पहला सॉन्ग रिलीज

अब बात करते हैं कि भोजपुरी गाना वीडियो '6-6 गो मर्डर' को यूट्यूब पर कितने व्यूज मिले है. इस गाने को अबतक 132,817 बार देखा जा चुका हैं. यह गाना 25 सितंबर, 2023 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा मिश्रा ने काम किया है. गाने के लिरिक्स मनीष रोहतासी ने लिखा है. संगीत विकास यादव ने दिया है. इस गाना वीडियो को डायरेक्ट बंटी राज ने किया है.

ये भी पढ़ें: 'बाराती में बचबु ना' भोजपुरी गाने ने उड़ाया गर्दा, नवरत्न और नेहा का वीडियो वायरल

 

Trending news