Zee News Opinion poll: आजादी के 75 सालों में देश की सबसे बड़ी समस्या क्या रही, कौन है सबसे पॉपुलर सियासी चेहरा? पोल में पढ़ें जवाब
Advertisement

Zee News Opinion poll: आजादी के 75 सालों में देश की सबसे बड़ी समस्या क्या रही, कौन है सबसे पॉपुलर सियासी चेहरा? पोल में पढ़ें जवाब

Zee News Opinion poll: जी न्यूज के पोल में आज़ादी से अब तक के हर बड़े मुद्दे पर जनता की राय ली गई है. आज़ाद भारत के हर बड़े चेहरे, हर बड़ी घटना पर लोगों की क्या राय है, ये आपको इस ओपिनियन पोल के ज़रिए पता चलेगी. 

Zee News Opinion poll: आजादी के 75 सालों में देश की सबसे बड़ी समस्या क्या रही, कौन है सबसे पॉपुलर सियासी चेहरा? पोल में पढ़ें जवाब

Zee News Opinion Poll on independence day: आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ZEE NEWS आपके लिए सबसे रोचक ओपिनियन पोल लाया है. पोल में राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल और मनोरंजन से जुड़े सवालों पर लोगों की राय जानी गई है. आज़ादी के 75 साल पर पूरे होने पर ये खास ओपिनियन पोल किया गया है जिसमें आज़ादी से अब तक के हर बड़े मुद्दे पर जनता की राय ली गई है. आज़ाद भारत के हर बड़े चेहरे, हर बड़ी घटना पर लोगों की क्या राय है, ये आपको इस ओपिनियन पोल के ज़रिए पता चलेगी. किस बड़े चेहरे पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, कौन सा मुद्दा लोगों पर सबसे ज्यादा असर डालता है, लोगों की नजर में खेल और मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी हस्ती कौन है. इन सब सवालों के जवाब आपको पोल के जरिए मिलेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को देश की तरक्की की राह में सबसे बड़ी बाधा बताया और इससे निपटने की बात की है. ZEE NEWS के ओपिनियन पोल में हमने लोगों से सवाल किया कि आज़ादी के 75 साल में देश की सबसे बड़ी समस्या क्या है? लोगों ने सवाल के जवाब में करप्शन को ही देश की सबसे बड़ी समस्या बताया है. इसके बाद गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं को जनता बड़ी परेशानी मानती है.

75 सालों में देश की सबसे बड़ी समस्या?

1. भ्रष्टाचार- 24.0%

2. ग़रीबी-  17.0%

3. बेरोज़गारी- 17.0%

4. महंगाई- 14.0%

5. किसानों की खराब स्थिति- 10.0%

6. महिला सुरक्षा- 6.00%

7. राजनीतिक विफलता- 3.0%

8. आतंकवाद- 3.0%

9. कह नहीं सकते- 2.0%

10. दंगे-    1.0%

11 जनसंख्या- 1.0%

12. अन्य (शिक्षा ,कानून व्यवस्था आदि)- 2.0%

पोल में इस बाद लोगों से पूछा गया कि अगले 25 साल में देश की प्राथमिकता क्या होना चाहिए ताकि हम मिलकर तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकें. इसके जवाब में लोगों ने बेरोजगारी खत्म करने को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया है. इसके बाद उनके नजरिए में सड़कें, शिक्षा, स्वच्छता बड़ी प्राथमिकता रही.

25 सालों में भारत की प्राथमिकता क्या हो?

1. बेरोज़गारी- 22.0%

2. सड़कें और बुनियादी ढांचा- 15.0%

3. शिक्षा-   10.0%

4. स्वच्छता- 9.0%

5. पेय जल- 9.0%

6. भ्रष्टाचार- 8.0%

7. सुरक्षा-  8.0%

8. चिकित्सा सुविधाएं- 8.0%

9. बढ़ती कीमतें- 5.0%

10. कह नहीं सकते- 2.0%

11. जनसंख्या नियंत्रण- 1.0%

12. अन्य- 3.00%

आजादी के 75 सालों में सरकारों की सबसे बड़ी नाकामी क्या रही? ओपिनियन पोल में हमने लोगों से ये भी पूछा कि आज़ाद भारत की सबसे बड़ी नाकामी क्या है, लोगों की क्या राय आपके सामने है और वे गरीबी को सबसे बड़ी नाकामी मानते हैं. इसके बाद  कुछ लोग आदिवासियों की जमीन छिनना, पलायन, शिक्षा और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को भी सरकारों की नाकामी मानते हैं. 

1. गरीबी- 17.0%

2. आदिवासियों की छिनती ज़मीन- 14.0%

3. गांवों से पलायन- 13.0%

4. शिक्षा- 12.0%

5. बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं- 11.0%

6. महिला विरोधी मानसिकता- 10.0%

7. जाति-व्यवस्था- 8.0%

8. धार्मिक ध्रुवीकरण- 6.0%

9. कह नहीं सकते- 3.0%

10. सबको पीने का पानी मुहैया नहीं- 2.0%

11. बेरोजगारी- 1.0%

12. अन्य- 3.0%

75 सालों में सरकार की सबसे बड़ी भूल? हमने लोगों से ये भी पूछा कि उनकी नजर में 75 साल की सबसे बड़ी भूल या गलत फैसला क्या था. क्या राय सामने आई जानते हैं. पोल के मुताबिक चीन से दोस्ती को 26 फीसदी लोग सबसे बड़ी भूल के तौर पर देखते हैं. इसके बाद नोटबंदी, आपातकाल और आर्टिकल 370 को लंबे वक्त तक जारी रखने को भी कुछ लोग भूल मानते हैं.

1. हिंदी-चीनी दोस्ती की नीति- 26.0%

2. नोटबंदी- 25.0%

3. आर्टिकल 370 को सालों तक जारी रखना- 17.0%

4. आपातकाल- 12.0%

5. श्रीलंका में भारतीय सेना भेजना- 11.0%

6. अन्य  (अग्निपथ स्कीम, कृषि बिल,कह नहीं सकते आदि)- 9.0%

75 सालों में सबसे बड़ी महिला आइकन? इसके सवाल के जवाब में 19 फीसदी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सबसे बड़ी महिला आइकन बताया है. इसके बाद लता मंगेशकर, मदर टेरेसा और जयललिता का नाम आता है.

1. इंदिरा गांधी- 19.0%

2. लता मंगेश्कर- 14.0%

3. मदर टेरेसा- 11.0%

4. जयललिता- 8.0%

5. सरोजिनी नायडू- 8.0%

6. सुष्मिता सेन- 8.0%

7. सानिया मिर्ज़ा- 8.0%

8. मैरी कॉम- 6.0%

9. सानिया नेहवाल- 5.0%

10. ममता बनर्जी- 4.0%

11. मायावती- 2.0%

13. अन्य (सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज, किरण बेदी, पीटी ऊषा, द्रौपदी मुर्मू, कह नहीं सकते आदि)- 7.0%

सबसे बड़ा राजनीतिक चेहरा? ओपिनियन पोल में हमने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी कामयाबी और सबसे बड़े राजनीतिक चेहरे से जुड़े सवाल भी पूछे, लोगों की क्या राय आई ये आप देख सकते हैं. प्रधानमंत्री को आजाद भारत का सबसे बड़ा सियासी चेहरा माना गया है और 28 फीसदी लोगों ने उनके हक पर पोल किया है. इसके बाद पहले प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को भी कुछ लोगों ने बड़ा सियासी चेहरा माना है.

1. नरेंद्र मोदी- 28%

2. जवाहर लाल नेहरू- 11%

3. इंदिरा गांधी- 11%

4. वल्लभ भाई पटेल- 11%

5. शेख अब्दुल्ला- 7%

6. लाल बहादुर शास्त्री- 6%

7. अटल बिहारी वाजपेयी- 6%

8. ज्योति बसु- 4%

9. भीमराव अंबेडकर- 3%

10. कांशीराम- 2%

11. लालू यादव-  2%

12. अन्य (NTR,JP, बीजू पटनायक, कामराज/कह नहीं सकते)- 8%

75 सालों में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री? लोकप्रिय प्रधानमंत्री के जवाब में पोल में नरेंद्र मोदी सबसे आगे रहे हैं और उन्हें 33 फीसदी लोगों ने सबसे पॉपुलर प्रधानमंत्री बताया है. इसके बाद नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी को जगह मिली है.

1. नरेंद्र मोदी- 33.0%

2. जवाहरलाल नेहरू- 13.0%

3. लाल बहादुर शास्त्री- 13.0%

4. इंदिरा गांधी- 12.0%

5. अटल बिहारी वाजपेयी- 8.0%

6. राजीव गांधी- 8.0%

7. पी वी नरसिम्हा राव- 5.0%

8. अन्य (मनमोहन सिंह,वी पी सिंह)/कह नहीं सकते)- 8.0%

(Disclaimer: आज़ादी के 75 वर्ष पूरा होने पर ZEE NEWS और ZEE दर्पण ने यह ओपिनियन पोल किया है. इसमें पूरे देश से 5 हजार से ज्यादा लोगों ने राय दी है. इस सर्वे में CAPI और CAWI रिसर्च पद्धति का इस्तेमाल किया गया है. 75 वर्षों में सबसे बड़े चेहरों और सबसे बड़े मुद्दों पर जनता की क्या राय है? इस पोल में हर सवाल के जवाब के लिए 10 विकल्प दिए गए थे.  लेकिन हमने टॉप-6 विकल्प को ही चुना है. इसलिए इस पोल में जवाब का प्रतिशत 100 नहीं होगा. इस सर्वे से हम किसी भी तथ्य में बदलाव या किसी को प्रभावित नहीं करना चाहते हैं. हमारा मकसद लोगों की राय को व्यक्त करना है.)

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 

Trending news