Bipasha Basu Daughter Devi: बेटी देवी के साथ खेलती दिखीं बिपाशा बसु, क्यूटनेस देख दीवाने हो जाएंगे आप!
Advertisement

Bipasha Basu Daughter Devi: बेटी देवी के साथ खेलती दिखीं बिपाशा बसु, क्यूटनेस देख दीवाने हो जाएंगे आप!

Bipasha Basu ने बेटी देवी की प्यारी सी फोटो शेयर की है. इस फोटो में देवी इतनी ज्यादा क्यूट लग रही हैं कि तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा.

 

बिपाशा बसु, देवी और करण सिंह ग्रोवर

Bipasha Basu Daughter Devi Photo: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं. ये दोनों सितारे अक्सर बेटी देवी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. हालांकि अब तक इन दोनों ने देवी का चेहरा रिवील नहीं किया है. लेकिन हाल ही में बिपाशा बसु ने नन्ही देवी के साथ इतनी प्यारी फोटो शेयर की है जिसे देखकर आप भी देवी की क्यूटनेस पर फिदा हो जाएंगे. खास बात है कि इस फोटो को बिपाशा ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो देवी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं.

नीली फ्रॉक में दिखीं देवी
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो स्काई ब्लू कलर की फ्रॉक पहनी हुई हैं. देवी का सिर कैमरे की तरफ है जिसकी वजह से उनका चेहरा कैमरे में नहीं दिख रहा है. हालांकि फोटो में वो अपनी मां बिपाशा बसु के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

प्यार लुटाते दिखीं बिपाशा
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इस फोटो में व्हाइट कलर की गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने देवी के पैरों को प्यार से पकड़ा हुआ है और फेस से उसे टच कराती हुई दिखाई दीं. इसके साथ ही उनके चेहरे की लंबी सी स्माइल देखकर लग रहा है कि वो देवी के साथ खेल रही हैं.

लिखा ये कैप्शन

बिपाशा (Bipasha Basu) ने इस प्यारी सी फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन रोल...देवी की मां होना.' बिपाशा बसु ने 12 नवंबर, 2022 को बेटी को जन्म दिया था. तब से अब तक इन्होंने फैंस के साथ बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. बिपाशा की तरह रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और सोनम कपूर ने भी अभी तक बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया. हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के जन्म के एक साल बाद  मालती मैरी का फेस हाल ही में रिवील किया.

 

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 

Trending news