लंबे पत्‍तों वाले इस पेड़ पर रोज चढ़ाएं जल, होगा चमत्‍कारी लाभ!
Advertisement
trendingNow11729489

लंबे पत्‍तों वाले इस पेड़ पर रोज चढ़ाएं जल, होगा चमत्‍कारी लाभ!

Ashok ka Ped: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में अशोक के पेड़ को बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है. सीताहरण के बाद लंका में माता सीता अशोक वृक्ष के नीचे ही रहती थीं. वहीं ज्योतिष में भी अशोक के पेड़ के कई उपाय बताए गए हैं. 

फाइल फोटो

Ashok ke ped me jal chadhane ke fayde: हिंदू धर्म में अशोक के पेड़ को बहुत शुभ बताया गया है क्‍योंकि जब लंकापति रावण माता सीता का हरण करके ले गया था तो माता सीता ने अशोक वाटिका को ही अपना निवास बनाया था. वहीं ज्‍योतिष में भी अशोक के पेड़ को बहुत शुभ और पूजनीय माना गया है. ज्‍योतिष शास्‍त्र में अशोक के पेड़ की पूजा करने और अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाने के कई फायदे बताए गए हैं. अशोक के पेड़ के ये ज्‍योतिषीय उपाय बहुत लाभ देते हैं. 

अशोक के पेड़ के उपाय 

अशोक के पेड़ को बहुत शुभ माना गया है. हर पूजा-पाठ, शुभ कार्य में अशोक के पेड़ के पत्‍तों का उपयोग होता है. पर्व-त्‍योहारों पर अशोक के पेड़ के पत्‍तों का वंदनवार लगाना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं अशोक के पेड़ के उपाय. 

- अशोक के पेड़ में रोज जल चढ़ाना बहुत लाभ देता है. ऐसा करने से घर में मां लक्ष्‍मी वास करती हैं, घर में सुख-समृद्धि आती है. आर्थिक समस्‍याएं दूर होती हैं. 

- अशोक के पेड़ में रोज जल चढ़ाने से अटका हुआ पैसा वापस मिलता है. आर्थिक समस्‍याओं से निजात मिलती है. धन की आवक बढ़ती है. 

- यदि वैवाहिक जीवन में कोई समस्‍या है तो रोज जल चढ़ाने से बहुत लाभ होता है. दांपत्‍य जीवन का तनाव या समस्‍याएं दूर होती हैं. बेहतर होगा कि पति-पत्‍नी दोनों साथ में अशोक के पेड़ में जल चढ़ाएं. इससे उनके बीच प्रेम बढ़ता है, रिश्‍ता मजबूत होता है. घर-परिवार में खुशहाली आती है. 

- अशोक के पेड़ को जल चढ़ाने से सेहत भी बेहतर होती है. बीमारियों से निजात मिलती है. दवाएं तेजी से असर दिखाने लगती हैं. 

- यदि घर में झगड़े-कलह होती हो तो शुक्रवार के दिन अशोक के पेड़ में जल चढ़ाने के बाद घी और कपूर का दीपक जलाएं. इससे झगड़े दूर होंगे, वास्‍तु दोष भी दूर होंगे. घर की नकारात्‍मकता दूर होगी और घर में सुख-शांति रहेगी. 

- वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में अशोक का पेड़ लगाने से घर को बुरी नजर नहीं लगती है, साथ ही घर में सुख-शांति रहती है, वास्‍तु दोष दूर होता है. 
 

पुरुषों की तरह महिला नागा साधु भी रहती हैं निर्वस्‍त्र? केवल इस समय आती हैं दुनिया के सामने 

ये है नाखून काटने का सबसे शुभ दिन, अचानक मिलता है खूब सारा पैसा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news