Vivah muhurat 2022: अगर शादी करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, 2022 में बाकी हैं बस इतने मुहूर्त!
Advertisement
trendingNow11445209

Vivah muhurat 2022: अगर शादी करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, 2022 में बाकी हैं बस इतने मुहूर्त!

Marriage Dates in 2022- 2023: साल 2022 में शादियों का आखिरी सीजन शुरू होने को है. हालांकि बचे हुए नवंबर और दिसंबर महीने में शादी करने के लिए केवल कुछ ही मुहूर्त हैं. 

फाइल फोटो

Vivah Muhurat in November-December 2022: शादियों के लिए अबूझ मुहूर्त माने गए देवउठनी एकादशी पर्व के कई दिन निकल जाने के बाद भी शादियां शुरू नहीं हुई हैं. हिंदू धर्म, ज्‍योतिष और पंचांग में विवाह के लिए बेहद जरूरी माने गए शुक्र ग्रह के अस्‍त होने के कारण विवाह मुहूर्त शुरू नहीं हुए हैं. 20 नवंबर 2022 को शुक्र तारा उगने के बाद ही विवाह शुरू हो सकेंगे. इस सीजन में शादी-विवाह के मुहूर्त 24 नवंबर से शुरू हो रहे हैं. 

फिर से लगेगा शादियों पर ब्रेक...
 
शुक्र तारा उगने के बाद जैसे-तैसे शादियों के मुहूर्त शुरू होंगे, लेकिन कुछ ही दिन बाद उन पर फिर से ब्रेक लग जाएगा. दरअसल खरमास लगने यानी कि सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही एक महीने के लिए फिर से शादियों पर रोक लग जाएगी. ज्‍योतिष के अनुसार सूर्य 16 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक धनु राशि में रहेंगे और फिर 15 जनवरी 2022 को सूर्य के मकर राशि में गोचर करने के बाद ही शादियों के मुहूर्त शुरू होंगे. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहा जाता है. दरअसल, धनु राशि के सूर्य को विवाह के लिए अशुभ माना जाता है. 

साल 2022 में विवाह मुहूर्त 

4 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाने के बाद 20 नवंबर को विवाह के लिए जरूरी शुक्र ग्रह उदित होंगे और इसके बाद विवाह शुरू होंगे. 16 दिसंबर से शादियों पर ब्रेक लगने से नवंबर 2022 और दिसंबर 2022 में विवाह के लिए करीब 10 मुहूर्त रहेंगे. 24 नवंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होंगे. 

नवंबर 2022 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त

24 नवंबर 2022
25 नवंबर 2022
26 नवंबर 2022
27 नवंबर 2022
28 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त

2 दिसंबर 2022
7 दिसंबर 2022
8 दिसंबर 2022
9 दिसंबर 2022
15 दिसंबर 2022

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

Trending news