Story of Prophets: हज़रत Yusuf का मिस्र के बाज़ार से अज़ीज़े मिस्र के दरबार तक का सफर, जानिए दिलचस्प पहलू
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1041145

Story of Prophets: हज़रत Yusuf का मिस्र के बाज़ार से अज़ीज़े मिस्र के दरबार तक का सफर, जानिए दिलचस्प पहलू

Story of Prophets: हम अपनी सीरीज 'Story of Prophets' में सिलसिलेवार हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम (Hazrat Yusuf Alaihis salam) की ज़िदंगी से जुड़े वाक्यात से रूबरू करा रहे हैं. ये इस सीरीज का तीसरा भाग है.

Story of Prophets: हज़रत Yusuf का मिस्र के बाज़ार से अज़ीज़े मिस्र के दरबार तक का सफर, जानिए दिलचस्प पहलू

Story of Prophets: हम पिछले भाग में हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम की ज़िंदगी से जुड़े कई दिसचस्प वाक्यों से आपको रूबरू करा चुके हैं.

पहला पार्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दूसरा पार्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

तो आइए अब जानते हैं हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम की कहानी का तीसरा पार्ट......

हजरत यूसुफ मिस्र के बाज़ार में
जैसा कि हम पहले जिक्र कर चुके हैं कि हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम को उनके भाइयों ने मिस्र की तरफ जाने वाले काफिले में शामिल एक शख्स हाथ सिर्फ 20 दिरहम में बेच दिया था. जब ये काफिला मिस्र पुहंचा तो हज़रत यूसुफ को फरोक्त करने के लिए मिस्र के बाजार में लेजाया गया. उस बाज़ार में हजरत हज़रत यूसुफ को बेचे जाने वाले सामान के साथ खड़ा कर दिया गया ताकि लोगों को पता चले कि ये बच्चा फरोख्त के लिए है. चूंकि हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम बेहद हसीन और खूबसूरत थे, इसलिए मालिक ने आपकी कीमत आपके वज़न के बराबर रख दी थी. 

ये भी पढ़ें: Urdu Day Special: 'बहुत घाटे में है उर्दू ज़बाँ क्यों, मोहब्बत की ज़बाँ होते हुए भी'

रिवायतों में आया है कि हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम के हुस्न के चर्चे सुनकर बहुतों ने आपको खरीदना चाहा, लेकिन वह भारी रकम कोई भी अदा नहीं सका. इन दिनों मिस्र का बादशाह रियान बिन वलीद अमलीक था. उसने अपने वज़ीरे आज़म कितफीर मिस्री को मिस्र की हुकूमत और खज़ाने की जिम्मेदारी सौंप दी थी और कितफीर मिस्री को अज़ीजे मिस्र के नाम से पुकारा जाता था. जब अज़ीज़े मिस्र को हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम की खूबसूरती के बारे में पता चला तो वह हजरत यूसुफ को खरीदने के लिए बाज़ार पहुंच गए.

मिस्र के बाज़ार में अज़ीज़े मिस्र ने हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम को उनके वज़न के बराबर सोना और इतनी ही चांदी और इतना ही मुश्क कीमत देकर खरीद लिया और हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम को घर लेजा कर अपनी पत्नी जुलेखा से कहा, 'इस गुलाम को निहायत ही अदब व एहतराम से रखो. इस वक्त हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम की उम्र 13 साल थी. वहीं, कुछ रिवायतों में ये भी आया है कि उस वक्त आपकी उम्र 17 साल थी.

(नोट: हम इस वाक्ये को सिलसिलेवार बयान कर रहे हैं. अब आगे की कहानी दूसरे भाग में बताई जाएगी. इस पूरे किस्से को बढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें.)

Zee Salaam Live TV:

Trending news