Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam1966138
photoDetails0hindi

इन लोगों के लिए सरसो का साग हो सकता है नुकसानदेह, बना लें दूरी

सरसो का साग बहुत फायदेमंद होता है. बहुत से लोग इसे खाना भी पसंद करते है. यह कई गुणों से भरपूर होता है. लेकिन क्या आप जानते है सरसो का साग का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी होता है. आइए जानते हैं कौन हैं वो लोग ? 

 

1/6

जिन लोगों को पथरी और स्टोन की समस्या है. उन लोगों को सरसो के साग से दूर रहना चाहिए. इसका सेवन आपके स्टोन के आकार और दर्द को बढ़ा सकता है.

 

2/6

अगर किसी भी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है तो वे लोग सरसो के साग का सेवन न करें.

 

3/6

हार्ट के पेशेंट को भी सरसो के साग का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन के पाया जाता है जो खून का थक्का जमा देता है. जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है. 

 

4/6

पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सरसों के साग का सेवन न करें. यह आपके पेट की समस्या और सूजन को बढ़ा सकता है.

 

5/6

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या या एसिडिटी की समस्या है तो सरसो के साग का सेवन न करें. यह आपकी समस्या को बढ़ा सकता है.

 

6/6

किसी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है. अगर आप सरसो के साग का अधिक सेवन करते है तो यह आपकी त्वचा को नुक़सान पहुँचा सकता है.