IPL Final CSK Vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के नाम दर्ज होंगे खास रिकॉर्ड, डालिए नजर
Advertisement

IPL Final CSK Vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के नाम दर्ज होंगे खास रिकॉर्ड, डालिए नजर

CSK Vs GT IPL Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2023 का फाइनल मैच होने जा रहा है. इस मौके पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम कुछ खास रिकॉर्ड दर्ज होंगे. डालिए एक नजर

IPL Final CSK Vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के नाम दर्ज होंगे खास रिकॉर्ड, डालिए नजर

IPL Final CSK Vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आज आईपीएल 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस सीजन का आगाज भी इन दोनों टीमों के बीच हुआ था. गुजरात टाइंट्स ने क्वॉलिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. आईपीएल का यह मैच खेलते ही चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ा इतिहास बना देंगे.

महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर खेलते हुए तो इतिहास बनाते ही हैं लेकिन आज वो मैदान पर उतरते ही अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड कर लेंगे. दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स अपना 14वां सीजन खेल रही है और इन 14 सीजन में से चेन्नई सुपर किंग्स 10 बार फाइनल में पहुंची है. यानी आज महेंद्र सिंह धोनी 10वीं बार आईपीएल का फाइनल खेलेंगे. ऐसा करने वाले वो इकलौता कप्तान हैं. इसके अलावा अपने 14 सीजनों में से चेन्नई ने 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में सबसे सफल कहे जाते हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स 2023 सीजन से पहले 9 बार आईपीएल फाइनल खेला है. जिसमें चेन्नई को 4 बार कामयाबी मिली है. चेन्नई के पास 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी पर आने का मौका है. मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया हुआ है. 

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की और उपलब्धि की बात करें तो आज धोनी अपना 250वां आईपीएल मैच खेलेंगे. धोनी इतने मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईपीएल के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का है. रोहित शर्मा ने 243 मुकाबले खेले हुए हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर दिनेश कार्तिक हैं उन्होंने 242 मैच खेले हुए हैं. 

ZEE SALAAM LIVE TV

Trending news