Petrol Diesel: यहां जानें वीकेंड पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट?
Advertisement

Petrol Diesel: यहां जानें वीकेंड पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट?

Petrol Diesel Price 19 March 2023: तेल कंपनियों की ओर से आज रविवार के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल का नया रेट जारी कर दिया गया है. नई कीमतों के अनुसार आज वाहन ईंधन के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर? 

 

Petrol Diesel: यहां जानें वीकेंड पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट?

Petrol Diesel Rate 19 March 2023: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन आज इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, WTI क्रूड 66.74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि ब्रेंट क्रूड 72.97 डॉलर प्रति बैरल पर बेचा रहा जा रहा है.

इस बीच अगर भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट की बात की जाए तो यहां बीते 9 महीने से पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.   
आज सुबह 6 बजे जारी हुई कीमतों के अनुसार यहां फ्यूल रेट जस का तस बना हुआ है. ऐसे में यहां जानें पंजाब और हिमाचल प्रदेश में तेल का दाम क्या है?

शहर                             पेट्रोल                                     डीजल
लुधियाना                        97.51 रुपये प्रति लीटर              86.06 रुपये प्रति लीटर
कपूरथला                       97.02 रुपये प्रति लीटर              87.39 रुपये प्रति लीटर
जालंथर                         97.06 रुपये प्रति लीटर              87. 42 रुपये प्रति लीटर
पटियाला                        97.35 रुपये प्रति लीटर              87.70 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर              89.62 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर             94.27 रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर             94.24 रुपये प्रति लीटर
शिमला                          96.85 रुपये प्रति लीटर              85.87 रुपये प्रति लीटर
हमीरपुर                        95.51 रुपये प्रति लीटर               84.77 रुपये प्रति लीटर
सिरमौर                         96.43 रुपये प्रति लीटर               85.65 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जान सकते हैं पेट्रोल और डीजल का नया रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news