Aaj ka Rahukal: आज के पंचांग में जानें किस समय रहेगा राहुकाल?
Advertisement

Aaj ka Rahukal: आज के पंचांग में जानें किस समय रहेगा राहुकाल?

Aaj ka Rahukal: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. पंचांग में राहुकाल का बहुत महत्व होता है. 

 

Aaj ka Rahukal: आज के पंचांग में जानें किस समय रहेगा राहुकाल?

Aaj ka Rahukal 27 July 2023: आज दिन गुरुवार और अधिक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज का योग, नक्षत्र और राहुकाल का समय जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग.

तिथि: नवमी
वार: गुरुवार 
पक्ष: शुक्ल
करण: कौलव
नक्षत्र: विशाखा
योग: शुभ

जानें आज का राशिफल- Rashifal: सिंह राशि वालों को आज रहना होगा सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

राहुकाल- 2:09 से 3:32 तक रहेगा. 

दुष्ट मुहूर्त- 10:11 से 11:09 तक रहेगा. 
कुलिक- 10:12 से 12:05 तक रहेगा. 
कंटक- 3:36 से 4:34 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 6:33 से 7:23 तक रहेगा. 
यमगंड- 5:35 से 7:21 तक रहेगा.
गुलिक काल- 9:06 से 10:22 तक रहेगा. 

क्या होता है पंचांग? 
सरल भाषा में कहा जाए तो पंचांग महीने की तीस तिथियों से और पांच अंगों से मिलकर बनता है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण होते हैं पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण. वैसे तो कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 दिन होते हैं तो किसी महीने में 30, लेकिन अगर हम हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसके हिसाब हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें हम तिथि बोलते हैं. 

ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं. जो कि 15-15 दिन के होते हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रियोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news