PM Narendra Modi को मिल सकता है Nobel Peace Prize? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
Advertisement

PM Narendra Modi को मिल सकता है Nobel Peace Prize? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच

2009 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था और 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

PM Narendra Modi को मिल सकता है Nobel Peace Prize? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच

PM Narendra Modi up for Nobel Peace Prize 2023? भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से जुड़ी एक खबर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि उनको नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) से सम्मानित किया जा सकता है। वायरल खबर में दावा किया गया की नोबेल पुरस्कार समिति के उपनेता असले तोजे (Asle Toje) ने कहा कि पीएम मोदी पुरस्कार के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। वैसे अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए एक गर्व की बात होगी. 

वायरल खबर के अनुसार असले तोजे (Asle Toje) का कहना है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज के समय में विश्व में शांति का सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं और उन्होंने खुद को मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक भी बताया। इस खबर में यह भी कहा गया की ताजे के मुताबिक PM नरेंद्र मोदी एक भरोसेमंद नेता हैं और रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को भी बंद करा शांति स्थापित करने में समर्थ हैं. 

बता दें कि असले तोजे (Asle Toje) एक बड़ा नाम हैं और वह नोबेल समिति के उप नेता भी हैं। यह समिति नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता को चुनती है। असले तोजे पेशे से एक विद्वान और लेखक हैं और उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, इंग्लैंड और अमेरिका में भी काम किया है. उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी हासिल की है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh budget 2023 को लेकर बिलासपुर की जनता ने सुक्खू सरकार से की ये मांग

क्या है इस वायरल खबर का सच? 

अगर नोबेल शांति पुरस्कार कमेटी के सदस्य असल तोजे की मीडिया बाइटों पर नज़र डालें तो असल में असले तोजे ने कहीं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार का दावेदार नहीं बताया है। इससे यह साफ हो जाता है कि सोशल मीडिया पर नोबेल शांति पुरस्कार कमेटी के सदस्य असल तोजे के गलत बयान को वायरल किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने यह बयान कहीं नहीं दिया कि PM मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के बड़े दावेदार हैं।

शांति स्थापित करने वाले को दिया जाता है नोबेल शांति पुरस्कार

यहां यह बताना जरुरी है कि नोबेल शांति पुरस्कार हर साल ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने दुनिया में शांति कायम करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। 2009 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था और 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary: डांस शो में भाई करण के साथ पहुंची सपना चौधरी, कभी नहीं होगा देसी क्वीन का ऐसा अंदाज

(For more news apart from PM Narendra Modi up for Nobel Peace Prize 2023, stay tuned to Zee PHH)

Trending news