केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पांवटा साहिब में वर्चुअली किया माजरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का लोकार्पण
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2151434

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पांवटा साहिब में वर्चुअली किया माजरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का लोकार्पण

Paonta Sahib News in Hindi: पांवटा साहिब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माजरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का वर्चुअली लोकार्पण किया. जानें पूरी डिटेल..

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पांवटा साहिब में वर्चुअली किया माजरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का लोकार्पण

Paonta Sahib News: भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सीता गोसाई जैसे खिलाड़ी देने वाले माजरा हॉकी मैदान को एस्ट्रो टर्फ का तोहफा मिला. केंद्रीय खेल एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7.50 करोड़ से बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का वर्चुअल लोकार्पण किया.  इस अवसर पर शिमला सांसद सुरेश कश्यप और पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी मौजूद रहे. 

हिमाचल में राजेश धर्मानी ने बिलासपुर में दिव्यांगजनों व बुजुर्गों के लिए बनाई गई न्यू रैम्प का किया उद्घाटन

 

सिरमौर जिले के माजरा में ऐतिहासिक हॉकी मैदान आखिर एस्ट्रोटर्फ हो गया. केंद्रीय खेल एवं और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अनुराग ठाकुर ने मैदान का लोकार्पण किया. अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का लोकार्पण किया. 

दरअसल माजरा में हॉकी मैदान को एस्ट्रोटर्फ करने की पिछले लंबे समय से मांग चल रही थी. कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मैदान को एस्ट्रोटर्फ करने की घोषणा की थी. इस मैदान को एस्ट्रोटर्फ बनाने में 7.50 करोड़ की लागत आई है. 

बताते चलें कि माजरा में दशकों पुराना महिला हॉकी हॉस्टल है. अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सीता गोसाई भी माजरा होस्टल से निकली हॉकी खिलाड़ी हैं. इस मैदान से और भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी खिलाड़ी निकली है. अनुराग ठाकुर ने एस्ट्रोटर्फ मैदान खिलाड़ियों की समर्पित किया. 

सांसद सुरेश कश्यप ने खिलाड़ियों और क्षेत्र की जनता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस मैदान से खिलाड़ियों के हुनर में निखार आएगा और यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो पाएंगे. सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया.  उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में इस खेल खेल मैदान से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे. साथ ही कहा यह खिलाड़ी देश और दुनिया में प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे.  इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ियों ने भी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया.

रिपोर्ट- ज्ञान प्रकाश, पांवटा साहिब

Trending news