Priyanka Gandhi: आज हिमाचल दौरे पर रहेंगी कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कर रहीं दौरा
Advertisement

Priyanka Gandhi: आज हिमाचल दौरे पर रहेंगी कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कर रहीं दौरा

Himachal Pradesh News: प्रियंका गांधी आज हिमाचल दौरे पर हैं. यहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं. इस दौरे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. 

 

Priyanka Gandhi: आज हिमाचल दौरे पर रहेंगी कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कर रहीं दौरा

समीक्षा कुमारी/शिमला: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश दौरे पर रहेंगी. इसके लिए वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच गई हैं, जहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं. बता दें, प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा ग्रस्त जिलों में जाएंगी, जहां आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगी.

प्रियंका गांधी और सीएम सुक्खू ने कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रियंका गांधी कुल्लू पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और प्रभावितों से मुलाकात की. बता दें, प्रियंका गांधी और सीएम सुक्खू अब कुल्लू के बाद मनाली जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Dharamshala में 16 सिंतबर से शुरू होने जा रही पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी

आपदा को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
अपने एक दिवसीय हिमाचल दौरे का दौरान प्रियंका गांधी मंडी जिले के (सदर) पंडोह और द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी पहुंची, जहां उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया. साथ ही आपदा प्रभावितों से बातचीत उनका हाल जाना. इसके साथ ही उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. 

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh में बाढ़ प्रभावितों को दिए जाएंगे किराए के मकान, सरकार भरेगी किराया

 

आपदा की घड़ी में न करें राजनीति- प्रियंका गांधी
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में आई इस आपदा की घड़ी में राजनीति करने की जरूरत नहीं है. इस दुखद समय में सभी को एक साथ मिलकर आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार लगातार राहत कार्य के लिए कर रही है. 

WATCH LIVE TV

Trending news