Himachal Pradesh में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
Advertisement

Himachal Pradesh में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Himachal Pradesh News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. 

Himachal Pradesh में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

समीक्षा कुमारी/शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को कुल्लू-मनाली, मंडी और सोलन जाएंगे जहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ दौरे पर रहेंगी.
 
बाढ़ प्रभावितों से बातचीत करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल हिमाचल प्रदेश दौरे पर आ रही हैं. प्रियंका गांधी कल सुबह चंडीगढ़ से कुल्लू पहुंचेगी. यहां प्रियंका गांधी और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आपदा प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे. 

ये भी पढ़ें- G20 Summit में बड़ी हस्तियों के साथ डिनर करते दिखे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रियंका गांधी को सीएम सुखविंदर सिंह करेंगे रिसीव 
उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सीएम रात को चंडीगढ़ में ही रुकेंगे. इसके बाद कल सुबह मुख्यमंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी के साथ कुल्लू के भुंतर के लिए रवाना होंगे. 

इन जगहों का करेंगी दौरा
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यहां से प्रियंका गांधी को रिसीव करके सीएम सुक्खू और प्रियंका गांधी मंगलवर सुबह कुल्लू जाएंगे. इसके बाद सुबह करीब 10 बजे कुल्लू से मनाली जाएंगे. मनाली में बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के बाद उनका हेलिकॉप्टर से मंडी के पंडोह के लिए उड़ान भरेगा. दोपहर बाद ये दोनों हेलिकॉप्टर से पंडोह से सोलन जाएंगे. इसके बाद सोलन से दोनों नेता कल्याणी हेलिपेड शिमला आएंगे.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: प्राइवेट नौकरी करते-करते बन गया आईपीएस ऑफिसर, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शिमला के छराबड़ा में अपने घर रुकेंगे प्रियंका गांधी वाड्रा 
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कल शाम प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा में अपने घर रुकेंगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं. 

वहीं, प्रदेश में आई आपदा पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य में आई आपदा के बाद अब केवल 60 सड़कें अवरुद्ध हैं. उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर लौटने लगी है. 

WATCH LIVE TV

Trending news