IIFA Awards 2023 Winners List: आईफा अवॉर्ड्स 2023 में आलिया भट्ट का बोल-बाला, देखें विजेताओं की पूरी सूची
Advertisement

IIFA Awards 2023 Winners List: आईफा अवॉर्ड्स 2023 में आलिया भट्ट का बोल-बाला, देखें विजेताओं की पूरी सूची

IIFA Awards 2023 Complete Winners List: आइये देखते हैं, कौन-कौन, किस-किस श्रेणी में जीता IIFA अवार्ड 2023. 

IIFA Awards 2023 Winners List: आईफा अवॉर्ड्स 2023 में आलिया भट्ट का बोल-बाला, देखें विजेताओं की पूरी सूची

IIFA Awards 2023 Complete Winners List: आईफा अवॉर्ड्स 2023 की शाम एक बार फिर रोमांचक रही और इस दोरान कई फिल्मों और कलाकारों ने खुशी के पल महसूस किए तो कई कलाकारों के हांथ निराशा भी लगी. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) ने कई अवॉर्ड्स जीते जबकि बेस्ट एक्टर (IIFA Awards 2023 Best Actor) अवार्ड ऋतिक रोशन के नाम रहा और बेस्ट एक्ट्रेस (IIFA Awards 2023 Best Actress) आलिया भट्ट के नाम रहा. 

ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर अवार्ड (IIFA Awards 2023 Best Actor) उनकी फिल्म विक्रम विधा के लिए मिला जबकि आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस (IIFA Awards 2023 Best Actress) मिला उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) के लिए. 

इनके अलावा भी कई अदाकारों में अवार्ड्स जीते. तो आइये देखते हैं, कौन-कौन, किस-किस श्रेणी में जीता IIFA अवार्ड 2023. 

यह भी पढ़ें: Esha Gupta Oops Moment: एक बार फिर ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं ईशा गुप्ता, लोग बोले “सब कुछ बाहर आ रहा है”

IIFA Awards 2023 Complete Winners List: आईफा अवार्ड्स 2023 के सभी विजेताओं की सूची 

-  बेस्ट फिल्म: दृश्यम 2

- बेस्ट निर्देशक: आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट)

- बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल (फीमेल): गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट 

- बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (पुरुष): विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन

- सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: 'ब्रह्मास्त्र भाग एक - शिवा' के लिए मौनी रॉय

- सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर 

- सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि: मनीष मल्होत्रा

- भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: कमल हासन

- बेस्ट अडॉप्टेड स्टोरी: दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक

- बेस्ट ऑरिजिनल स्टोरी: डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन

- क्षेत्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेद

- बेस्ट डेब्यू (मेल): गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और काला के लिए बाबिल खान

- बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोका अराउंड द कॉर्नर)

- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): श्रेया घोषाल 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' के रसिया गाने के लिए 

- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह

- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम

- सर्वश्रेष्ठ गीतकार: 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य

- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: गंगूबाई काठियावाड़ी

- सर्वश्रेष्ठ पटकथा: गंगूबाई काठियावाड़ी

- सर्वश्रेष्ठ संवाद: गंगूबाई काठियावाड़ी

- टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी: भूल भुलैया 2

- बेस्ट साउंड डिजाइन: भूल भुलैया 2

- बेस्ट एडिटिंग: दृश्यम 2

- सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (दृश्य): ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिवा

- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: विक्रम वेधा

- बेस्ट साउंड मिक्सिंग: मोनिका ओ माई डार्लिंग

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13 contestants list: शिव ठाकरे से लेकर ऐश्वर्या शर्मा तक टीवी इंडस्ट्री के यह कलाकार आपके मनोरंजन के लिए तैयार!

Trending news