Physics के Nobel Prize का ऐलान, जानिए किन तीन वैज्ञानिकों को मिल रहा है यह सम्मान

तीन वैज्ञानिकों के इस प्रखर दल में पहले महत्वपूर्ण व्यक्ति रोजर पेनरोस (Roger Penrose) हैं. यूके में जन्में रोजर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. उन्होंने पता लगाया है कि ब्लैक होल के निर्माण को सापेक्षता के सिद्धांत पर समझा जा सकता है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 6, 2020, 05:56 PM IST
    • साल 2020 के लिए भौतिकी का नोबेल संयुक्त रूप से दिया जा रहा है
    • सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार घोषित किए गए थे
Physics के Nobel Prize का ऐलान, जानिए किन तीन वैज्ञानिकों को मिल रहा है यह सम्मान

नई दिल्लीः विज्ञान( भौतिक, रासायनिक, चिकित्सा) साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति-सेवा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है नोबेल पुरस्कार. मंगलवार को इस क्षेत्र में भौतिकी के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा हुई. 

स्वीडन की रॉयल विज्ञान अकादमी ने  इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार  (Nobe lPrize in Physics) ब्लैक होल (Black Hole) से संबंधित बड़ूी खोज किए जाने को लेकर दिया है. भौतिक के नोबेल के लिए रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रे गेज को चुना गया है. तीनों ही वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा. 

Black hole को लेकर यह की खोज
तीन वैज्ञानिकों के इस प्रखर दल में पहले महत्वपूर्ण व्यक्ति रोजर पेनरोस (Roger Penrose) हैं. यूके में जन्में रोजर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. उन्होंने पता लगाया है कि ब्लैक होल के निर्माण को सापेक्षता के सिद्धांत पर समझा जा सकता है. यह सिद्धांत अल्बर्ट आईंस्टाइन (Albert Einstein) ने दिया था. रोजर का जन्म 1931 में ब्रिटेन में हुआ था.

राइनहार्ड गेंजल और आंद्रेया गेज भी सम्मान के हकदार
राइनहार्ड गेंजल (Reinhard Genzel) और आंद्रेया गेज (Andrea Ghez) को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद एक अदृश्य लेकिन बेहद शक्तिशाली ऑब्जेक्ट यानी ब्लैकहोल की खोज के लिए सम्मानित किया जाएगा. राइनहार्ड गेंजल (Reinhard Genzel) जर्मनी में पैदा हुए और माक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं. आंद्रेया गेज (Andrea Ghez) अमेरिका से हैं और लॉस एंजेल्स के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. 

संयुक्त रूप से दिया गया पुरस्कार
भौतिकी में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया. रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी (The Royal Swedish Academy of Sciences) ने साल 2020 के लिए भौतिकी का नोबेल संयुक्त रूप से दिया. इसके तहत आधी पुरस्कार राशि रोजर पेनरोस को मिलेगी, तो बाकी की आधी पुरस्कार राशि राइनहार्ड गेंजेल (Reinhard Genzel) और आंद्रिया गेज (Andrea Ghez) को दी जाएगी.

सोमवार को घोषित हुए चिकित्सा को नोबेल
इससे पहले सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार घोषित किए गए. इस साल यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा.

ऑल्टर ने ट्रांसफ्यूजन संबंधी हेपेटाइटिस का अध्ययन किया, जिससे पता चला कि क्रॉनिक हेपेटाइटिस का एक सामान्य कारण एक अज्ञात वायरस था. ह्यूटन ने हेपेटाइटिस सी वायरस के जीनोम को अलग करने के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया. राइस ने सिद्ध किया कि हेपेटाइटिस सी वायरस अकेले हेपेटाइटिस का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़िएः Corona Virus के चंगुल में फंसे ट्रंप की जान बचाने में जुटा भारत

देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप. जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा...

नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-
Android Link -

ट्रेंडिंग न्यूज़