Video: मौनी रॉय ने मालदीव में दिखाए लटके-झटके, हाथ में ग्लास थामे नशे में दिखीं चूर?

Mouni Roy Maldives: हाल ही में मौनी रॉय 'नागिन' से इंस्पायर्ड लुक को विलेन में बदल 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आईं. वो फिल्म में काफी खौफनाक अवतार में दिखाई दीं. लोगों को उनकी ये फिल्म बेहद पसंद भी आ रही है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 15, 2022, 01:58 PM IST
  • मौनी रॉय कर रही हैं डांस
  • जानिए क्यों हैं इतनी खुशा
Video: मौनी रॉय ने मालदीव में दिखाए लटके-झटके, हाथ में ग्लास थामे नशे में दिखीं चूर?

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने टीवी पर सफलता पाने के बाद अब बॉलीवुड में भी धूम मचाना शुरू कर दिया है. हाल ही में वो अपने बिजी शेड्यूल से फुरसत पाकर मालदीव में एन्जॉय करती नजर आईं. उन्होंने वेकेशन का वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड किया है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस

बता दें अपने इस वीडियो में मौनी रॉय पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुई हैं जिसमें उनका टोन्ड फिगर दिख रहा है. साथ ही उनके हाथ में एक ग्लास दिखाई दे रहा है. वो ग्लास को उठाए जबरदस्त डांस कर रही हैं. फैंस को मौनी के ये कूल स्टेप्स पसंद आ रहे हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

पानी में लगाई आग

मौनी रॉय ने नीले-नीले समंदर में जबरदस्त पोज दिए. उन्होंने अकाउंट पर वीडियो के अलावा तस्वीरें भी शेयर कीं. कैप्शन में लिखती हैं 'लहरों के साथ डांस करो, समंदर के साथ बहो, पानी के ताल से अपनी आत्मा को फ्री होने दो.' फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

'ब्रह्मास्त्र' का कमाल

हाल ही में मौनी रॉय 'नागिन' से इंस्पायर्ड लुक को विलेन में बदल 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आईं. वो फिल्म में काफी खौफनाक अवतार में दिखाई दीं. लोगों को उनकी ये फिल्म बेहद पसंद भी आ रही है. फिल्म अब तक ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं. मौनी रॉय ने शूटिंग के दौरान के अपने लुक और अयान मुखर्जी के साथ साझेदारी को भी दिखाया है.

ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस को नहीं पसंद आई 'ब्रह्मास्त्र', फिल्म मेकर्स को दे डाली ये सलाह

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़