इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट 5 लिपस्टिक शेडस, वैलेंटाइन डे पर चेहरे को दें इंस्टेंट ग्लो

Lipstick For Indian Skin Tone: मेकअप करना लगभग हर महिला को पसंद होता है. लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है लेकिन एक गलत लिपस्टिक शेड से आपका लुक खराब भी हो सकता है. आइए जानते हैं इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 10, 2024, 12:32 AM IST
  • इंडियन स्किन के लिए बेस्ट लिप शेड्स
  • जानें डार्क स्किन के लिए बेस्ट लिपस्टिक
इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट 5 लिपस्टिक शेडस, वैलेंटाइन डे पर चेहरे को दें इंस्टेंट ग्लो

नई दिल्ली: खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होती है. खूबसूरत लुक के लिए कुछ महिलाएं मेकअप करना पसंद करती हैं. वहीं मेकअप में लिपस्टिक सबसे जरूरी प्रोडक्ट माना जाता है, लिपस्टिक लगाते ही महिला का चेहरा ग्लो करने लग जाता है. लेकिन अधिकतर महिलाएं लिपस्टिक को लेकर कंफ्यूज रहती हैं. उन्हें समझ नहीं आता है कि कौन-सी लिपस्टिक लगानी चाहिए और कौन सी नहीं, खासकर इंडियन स्किन टोन की महिलाएं लिपस्टिक के चयन में परेशान होती है. आइए जानते हैं इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट लिपस्टक शेड्स कौन से हैं. 

ब्राउन शेड 
इंडियन स्किन टोन की महिलाओं पर ब्राउन शेड बहुत खूबसूरत लगता है. इस शेड की लिपस्टिक लगाने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे. ब्राउन शेड लिपस्टिक लगाने से नेचुरल लुक मिलता है. अगर आप लाइट मेकअप लुक चाहती है तो इस शेड को अपनी मेकअप किट में शामिल करें. 

मैरून कलर 
अधिकतर इंडियन स्किन टोन में सांवले रंग की महिलाएं आती हैं. सांवले रंग की महिलाओं पर डार्क लिपस्टिक शेड काफी अच्छे लगते हैं. ऐसे में आप खूबसूरत लुक के लिए मैरून कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

रेड लिपस्टिक 
रेड लिपस्टिक एक ऐसा शेड है जो हमेशा ही ट्रेंड में बना रहता है. रेड कलर की लिपस्टिक को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं. रेड कलर की लिपस्टिक हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगती हैं. 

पिंक लिपस्टिक 
इंडियन स्किन टोन की महिलाओं पर पिंक शेड की लिपस्टिक बेहद खूबसूरत लगती हैं. अगर आप स्पेशल डे पर कुछ डिफरेंट और खूबसूरत लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप पिंक शेड लिपस्टिक लगा सकती हैं. 

बेरी लिप शेड 
खूबसूरत और स्टनिंग लुक के लिए आप बेरी लिप शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं. बेरी लिप शेड की मदद से आप अपनी पार्टी या फिर डिनर डेट को खास बना सकती हैं. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़