पर्दे के 'कृष्णा' सौरव राज जैन करेंगे देश के सबसे लोकप्रिय न्यूज शो DNA को होस्ट

सौरव राज जैन ने महाभारत सीरियल में कृष्ण का शानदार किरदार निभाया था. उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था. यह शो 2013 में आया था. सावधान इंडिया और उतरन जैसे सोप ओपेरा में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 1, 2023, 12:25 PM IST
  • कृष्ण के अलावा उन्होंने और भी पौराणिक किरदार निभाए हैं
  • महाकाली में सौरव राज भगवान शिव की भूमिका में नजर आए
पर्दे के 'कृष्णा' सौरव राज जैन करेंगे देश के सबसे लोकप्रिय न्यूज शो DNA को होस्ट

नई दिल्ली: Zee News DNA Show: कृष्ण को याद करते ही हमारे मन मस्तिष्क में उनकी कई छवियां अंकित हो जाती हैं. इनमें से ही एक छवि है. अर्जुन के सारथी के रूप में कृष्ण की छवि. अब पर्दे के कृष्ण यानी 2013 में आए महाभारत सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले सौरव राज जैन (Sourabh Raj Jain) रियल लाइफ में भी सारथी जैसी भूमिका में नजर आएंगे. अब सौरव राज जैन देश के मशहूर और लोकप्रिय न्यूज शो डीएनए (DNA) को होस्ट करते दिखेंगे. यानी अब 'कृष्णा' DNA के 'सारथी' होंगे. 

दर्शकों को रात के 9 बजने का इंतजार
जी न्यूज पर रात को 9 बजे प्रसारित होने वाला शो डीएनए के बारे में कौन नहीं जानता है. डीएनए देखने के लिए लोग रात को 9 बजने का इंतजार करते हैं और इस शो के लिए अपना प्यार लुटाते हैं. 

सौरव राज जैन दर्शकों के दिल में बसते हैं
सौरव राज जैन ने कृष्णा सीरियल में कृष्ण के रोल में दर्शकों का प्यार पाया था. सौरव ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिमिक्स के जरिए भी प्रसिद्धि बटोरी. सावधान इंडिया और उतरन जैसे सोप ओपेरा में भी उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता. 

कृष्ण के अलावा उन्होंने और भी पौराणिक किरदार निभाए हैं. महाकाली में वे भगवान शिव की भूमिका में नजर आए. देवों के देव महादेव में उन्होंने भगवान विष्णु की भूमिका बखूबी निभाई थी. चंद्रगुप्त मौर्य धारावाहिक में पहली बार सौरव राज जैन ने नेगेटिव कैरेक्टर रोल प्ले किया था. 

फिर सौरव ने नच बलिये 9 और खतरों के खिलाड़ी में भी अहम भूमिका निभाई थी. और अब उन्होंने देश के सबसे लोकप्रिय और गागर के सागर वाला शो डीएनए होस्ट करने का चैलेंज स्वीकार किया है. 

निजी जीवन
नच बलिये 9 में सौरव ने रिद्धिमा जैन के साथ हिस्सा लिया था और बाद में उन्हीं से उनकी शादी हो गई. 21 अगस्त 2017 को सौरव और रिद्धिमा को जुड़वां बच्चे हुए- ऋषिका और हृशिव. 

2004 से करियर की शुरुआत
सौरव ने 2004 में अपने पहले शो रिमिक्स में काम किया. उसके बाद फिल्म कर्म में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया.  उन्होंने तेलुगु फिल्म ओम नमो वेंकटेशया में भी भगवान विष्णु का रोल निभाया था. सौरव ने 2021 में आई वेब सीरिज कुबूल है 2.0 में हसन फारूकी का रोल निभाया था. पुरस्कारों की बात करें तो 2014 में उन्हें महाभारत में मुख्य भूमिका के लिए इंडियन टेली अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

ये भी पढ़ेंः  अगस्त की पहली तारीख को मिली खुशखबरी, 100 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें अपने शहर में LPG का रेट

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़