इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर दी एक और बड़ी खुशखबरी, विक्रम लैंडर की फिर से सॉफ्ट लैंडिंग कराई

इसरो ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (ISRO) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम लैंडर अपने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ा, यह उम्मीद भरे एक प्रयोग से सफलतापूर्वक गुजरा. इसरो ने बताया कि कमांड मिलने पर विक्रम लैंडर ने इंजनों को ‘फायर’ किया, अनुमान के मुताबिक करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंड किया.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 4, 2023, 12:22 PM IST
  • चंद्रयान 3 की एक और कामयाबी
  • इसरो ने एक्स पर दी ये जानकारी
इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर दी एक और बड़ी खुशखबरी, विक्रम लैंडर की फिर से सॉफ्ट लैंडिंग कराई

नई दिल्लीः इसरो ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (ISRO) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम लैंडर अपने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ा, यह उम्मीद भरे एक प्रयोग से सफलतापूर्वक गुजरा. इसरो ने बताया कि कमांड मिलने पर विक्रम लैंडर ने इंजनों को ‘फायर’ किया, अनुमान के मुताबिक करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंड किया. 

चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

इसरो ने बताया कि इस प्रक्रिया से भविष्य में ‘सैंपल’ वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ी हैं. विक्रम की प्रणालियां ठीक तरह से काम कर रही हैं और वे ठीक हालत में हैं, लैंडर में मौजूद रैम्प और उपकरणों को बंद किया गया और प्रयोग के बाद पुन: सफलतापूर्वक तैनात किया गया है.

 

स्लीप मोड में चला गया है प्रज्ञान रोवर
इससे पहले शनिवार को चंद्रयान-3 के रोवर 'प्रज्ञान' ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा किया और यह स्लीप मोड में चला गया है. रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया था. इसे सुरक्षित रूप से 'पार्क' किया गया है. एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड बंद हैं. इनसे आंकड़े लैंडर के जरिए पृथ्वी पर भेज दिए जाते हैं. अभी रोवर की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है. 

 

यह भी पढ़िएः महिला टीचर बोली- 'पकिस्तान जाओ, ये देश सिर्फ हिंदुओं का', अब खुद का ही तबादला हुआ  

 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़