10 साल में 20 बड़े नेता छोड़ चुके कांग्रेस का साथ; जानें कौन बना CM, किसने बनाई अपनी पार्टी?

Congress Leaders: बीते 10 साल में करीब 20 बड़े कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ा है. इनमें से ज्यादातर भाजपा में चले गए हैं. इनमें पूर्व सीएम और सांसद भी शामिल हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 19, 2024, 12:02 PM IST
  • कमलनाथ भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस
  • अशोक चव्हाण भाजपा में जा चुके हैं
10 साल में 20 बड़े नेता छोड़ चुके कांग्रेस का साथ; जानें कौन बना CM, किसने बनाई अपनी पार्टी?

नई दिल्ली: Congress Leaders: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां कर रही हैं. जल्दी ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा और चुनावी बिगुल बज उठेगा. इसी बीच कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा का दामन थाम चुकी हैं. जबकि कांग्रेस के कई कद्दावर नेता बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं. इनमें पूर्व सीएम और इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे कहे जाने वाले कमलनाथ भी भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं. 

इन नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस
बीते 10 साल में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने हाथ का साथ छोड़ चुके हैं. इनमें एक प्रदेश के नहीं बल्कि, देशभर के दिग्गज नेता शामिल हैं. कोई भाजपा में शामिल हुआ तो किसी ने अपनी ही पार्टी बना ली. आइए, जानते हैं ऐसे दिग्गज नेताओं के बारे में जो कभी कांग्रेस के दामन में चमकते थे, लेकिन अब राहें बदल ली हैं. 

1. अशोक चव्हाण: महाराष्ट्र के दो बार सीएम रहे हैं. हाल ही में BJP जॉइन की है. प्रदेश अध्यक्ष बनने की चाहत थी, लेकिन पार्टी ने पद नहीं दिया. 

2. बाबा सिद्दीकी: कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं. हाल ही में वह अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए.

3. मिलिंद देवड़ा: देवड़ा परिवार 55 साल से कांग्रेस के साथ हैं. मिलिंद मनमोहन सरकार में केंद्र के मंत्री भी रहे हैं. वह अजित पवार की NCP पारी में गए हैं. 

4. कपिल सिब्बल: पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने मई 2022 कांग्रेस पार्टी छोड़ी. फिर वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. 

5. गुलाम नबी आजाद: पूर्व सीएम आजाद ने साल 2022 में पार्टी से इस्तीफा दिया था और जम्मू-कश्मीर में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बना ली थी. 

6. हार्दिक पटेल: मई 2022 में इस्तीफा दिया. फिर भाजपा में शामिल हो गए. अब गुजरात में भाजपा के विधायक हैं. 

7. अश्विनी कुमार:  पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फरवरी 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. कांग्रेस की सरकार में कानून मंत्री रहे हैं. 

8. सुनील जाखड़: पंजाब कांग्रेस के PCC चीफ रहे. मई 2022 में भाजपा में शामिल हुए और जुलाई में उन्हें बीजेपी पंजाब इकाई के प्रमुख बने. 

9. आरपीएन सिंह: पिता भी कांग्रेस में रहे. खुद भी केंद्रीय मंत्री रहे जनवरी 2022 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. अब भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. 

10. ज्योतिरादित्य सिंधिया: साल 2020 में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई. अब केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं. 

11. जितिन प्रसाद: मनमोहं सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे. 2021 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देक्र भाजपा में शामिल हुए. 

12. अल्पेश ठाकोर: 2019 में कांग्रेस छोड़ी. पार्टी में रहते हुए राज्यसभा में क्रोस वोटिंग की. फिर भाजपा में शामिल हुए. गांधीनगर दक्षिण से जीत विधायक हैं. 

13. अनिल एंटनी - पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने जनवरी 2023 में पार्टी छोड़ी. फिर एक महीने के भीतर भाजपा में शामिल हो गए. 

14. सुष्मिता देव: महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रहीं. 2021 में पार्टी छोड़ी, फिर TMC ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. अब सुष्मिता को TMC फिर से राज्यसभा भेज रही है. 

15. अमरिंदर सिंह: पूर्व CM अमरिंदर सिंह ने नवंबर 2021 में कांग्रेस छोड़ी. फिर अपनी पार्टी बनाई और एक साल के भीतर भाजपा में शामिल हो गए. 

16. जयवीर शेरगिल: प्रवक्ता जयवीर ने अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़ी. फिर वह भाजपा में शामिल हो गए. 

17. प्रियंका चतुर्वेदी: पार्टी की प्रवक्ता रहीं प्रियंका ने 2019 में कांग्रेस छोड़ी. अब शिवसेना (शिंदे गुट) से राज्यसभा सांसद हैं. 

18. हिमंत बिस्वा सरमा: हिमंत ने 2015 में कांग्रेस छोड़ी. सीएम न बनाए जाने से नाराज थे. अब भाजपा में हैं और असम के मुख्यमंत्री हैं. 

19. कुलदीप बिश्नोई: CWC के सदस्य रहे कुलदीप बिश्नोई ने साल 2022 में कांग्रेस का साथ छोड़ा और BJP में चले गए. हरियाणा के दिग्गज नेता हैं. 

20. नारायण राण: महाराष्ट्र के सीएम रहे, केंद्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे. 2019 में भाजपा में शामिल हो गए. 

ये भी पढ़ें- Swami Prasad Maurya: सपा से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य बना सकते हैं अलग पार्टी, 22 फरवरी को ऐलान संभव

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़