भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं द्रोपदी मुर्मू, सनी देओल से लेकर यामी गौतम तक इन सितारों ने दी बधाई

देश को अपना 15वां राष्ट्रपति (president) मिल गया है. यशवन्त सिन्हा (yashwant sinha) को हराकर द्रोपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है. अब अभिनेता से लेकर राजनेता तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 23, 2022, 11:55 AM IST
  • देश को मिला पहला आदिवासी राष्ट्रपति
  • बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट कर दी बधाई
भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं द्रोपदी मुर्मू, सनी देओल से लेकर यामी गौतम तक इन सितारों ने दी बधाई

नई दिल्ली: देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति (President) और भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनकर द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)  ने इतिहास रच दिया है. द्रौपदी मुर्मू अगले सप्ताह शपथ लेंगी. मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बॉलीवुड सितारे भी बहुत खुश हैं और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया, एक्टर अनुपम खेर से लेकर अशोक पंडित व मनोज मुंतशिर ने उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया.

चिरंजीवी 

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट किया और द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ये भारत के लिए एक एतिहासिक पल है. देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मैम द्रौपदी को बहुत बहुत बधाई.

 

सनी देओल

सनी देओल ने लिखा, ''श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को हमारे देश के 15वें राष्ट्रपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं, आप सशक्तिकरण की एक प्रेरक और चमकदार उदाहरण हैं. ''

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर और मीरा राजपूत ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नए राष्ट्रपति को बधाई दी.

मनोज मुंतशिर

मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर लिखा, एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं. ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है. देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर

आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें .

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने लिखा- पिछले कुछ दिनों से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूंज रहा है. आज सोचा लिख ही दूं- ''मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं'' जय हिंद.

तमन्ना भाटिया

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी पोस्ट कर लिखा, बधाई हो द्रौपदी मुर्मू जी - भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति. सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं.

करण जौहर 

करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा-साहस, लचीलापन और प्रेरणा की किरण - भारत के माननीय राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई.”

विवेक ओबेरॉय 

विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर उनकी सराहना करते हुए कहा कि प्रेरणा की जीत, हमारे देश के 15वें राष्ट्रपति बनने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को मेरी हार्दिक बधाई. हमारे जीवंत लोकतंत्र के सर्वोच्च पद की शोभा बढ़ाने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला बनने की

ये उल्लेखनीय यात्रा और उपलब्धि है. 

यामी गौतम 

इसे गर्व का क्षण बताते हुए,  यामी गौतम ने ट्वीट किया- भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई #DroupadiMurmu मैम. पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है." 

ये भी पढ़ें- Guess The Celebrity: तस्वीर में इस क्यूट बच्चे को क्या आपने पहचाना? बॉलीवुड की इस सुपरहिट एक्ट्रेस के हैं पति

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़