फातिमा सना शेख ने साड़ी लुक में लूटी महफिल, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं. अब उन्होंने फिर से अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 17, 2022, 08:52 PM IST
  • किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं फातिमा
  • फातिमा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं
फातिमा सना शेख ने साड़ी लुक में लूटी महफिल, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

नई दिल्ली: फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने 'दंगल गर्ल' के रूप में दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान हासिल कर ली है. कम ही समय में आज वह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. फातिमा बॉलीवुड गलियारों में न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं. ऐसे में आज फातिमा सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं फातिमा

वहीं, एक्ट्रेस की झलक के लिए आज लोग बेताब हैं. हालांकि, वह ने भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं किया. फातिमा अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं. लगभग हर दिन वह फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर कर ही देती हैं. अब उन्होंने फिर से अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

एक्ट्रेस ने ट्रडिशनल लुक में ढाया कहर

इन तस्वीरों में फातिमा को ब्लू कलर की साड़ी और येलो ब्लाउज पहने देखा जा सकता है. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को कर्ल कर खुला छोड़ा हुआ है. कानों में हैंगिग ईयररिंग्स और माथें पर बिंदी उन पर काफी चज रही है. 

बला की खूबसूरत लग रही हैं फातिमा

साड़ी अवतार में फातिमा सना शेख बला की खूबसूरत लग रही हैं. यहां वह कैमरे के सामने अदाएं दिखा रही हैं.

लोगों की नजरें उनके कर्वी फिगर पर टिकी रह गई है. फातिमा की इन तस्वीरों को देखकर आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की याद आ जाएगी. दरअसल फातिमा का ये लुक करीना की चमेली फिल्म के लुक से मेल खाता है.

इस फिल्म में दिखेंगी फातिमा

दूसरी ओर फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी. पिछली बार उन्हें फिल्म 'थार' में देखा गया है. इस फिल्म में वह दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षरवर्धन कपूर के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. 

ये भी पढ़ें- 'महादेव' फेम पूजा बनर्जी की बोल्डनेस ने उड़ाए होश, अदाएं देख मदहोश हुए लोग

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़