Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक का समय

Surya Grahan 2022 on Diwali: 25 अक्टूबर 2022 की सुबह चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से के सामने से गुजरेगा, जिसके परिणामस्वरूप आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा. यह सूर्य ग्रहण अधिकांश यूरोप, साथ ही उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और पश्चिमी एशिया से दिखाई देगा.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 9, 2022, 01:54 PM IST
  • 25 अक्टूबर को लगेगा आंशिक सूर्य ग्रहण
  • दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता में दिकेगा ग्रहण
Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक का समय

 

नई दिल्ली. surya grahan 2022 on diwali इस साल का दूसरा और आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दिवाली पर लग रहा है. दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है. इस बार अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर को लग रही है. कार्तिक अमावस्या 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 29 मिनट से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. 

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को नंगी आंखों से देखने की मनाही होती है. यह आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, पश्चिमी साइबेरिया, मध्य एशिया, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका के उत्तर-पूर्व में दिखाई देगा. इसके साथ ही यह आंशिक ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, समेत भारत में कुछ स्थानों पर नजर आएगा. 

आंशिक ग्रहण क्या है?
आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच से चंद्रमा गुजरता है. इसके परिणाम स्वरूप सूर्य कुछ समय के लिए चंद्रमा के पीछे ढक जाता है. जिससे पूर्ण अतवा आंशिक ग्रहण लगता है. आंशिक सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कुछ हिस्सा ही चंद्रमा से ढकता है. इससे आंशिक सूर्य ग्रहण होता है.

सूतक काल का समय
ग्रहण से पहले वाले 12 घंटों को सूतक काल कहा जाता है. इस समय को किसी भी मांगलिक कार्य के लिए अशुभ माना जाता है. इस बार भारत में कुछ स्तानों पर आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है. इसलिए 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा. सूतक काल का समय सुबह 03 बजकर 17 मिनट से शाम 05 बजकर 43 मिनट तक है.

क्या करें और क्या न करें?
सूर्य ग्रहण के समय  भारत में लोग आमतौर पर घर के अंदर रहना पसंद करते हैं. ग्रहण काल के दौरान किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं किया जाता है. इस दौरान कई लोग सूर्य देव को समर्पित मंत्रों का जाप करते हैं. इसके साथ ही ग्रहण के दौरान खाना बनाना या खाना वर्जित है. इस समय में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से भी कई लोग परहेज करते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

यह भी पढ़िए- Dream Science: क्या सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते देखा? जानें क्या होने वाला है आपके साथ

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़