Maa Durga: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय, दुर्गाष्टमी पर होगा धनलाभ

 Maa Durga: आज दुर्गाष्टमी है, मां दुर्गा को खुश करने के लिए आप कई उपाय कर सकते हैं. रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ घर में अवश्य करें. इससे घर में धनवर्षा होगी. मां दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प अर्पित करें. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 20, 2023, 01:29 PM IST
  • मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें
  • मां दुर्गा को प्रसाद में खीर चढ़ाएं
Maa Durga: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय, दुर्गाष्टमी पर होगा धनलाभ

नई दिल्ली: Maa Durga: मां दुर्गा को संपूर्ण संसार को जन्म देने वाली शक्ति देवी के नाम से जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि अन्य देवी देवताओं की तुलना में मां दुर्गा की साधना अति फलदायी साबित होती हैं. मां भगवती में दुर्गा, लक्ष्मी व काली स्वरूप की आराधना करनी चाहिए. उनकी पूजा करने से व्यक्ति अपने जीवन में जो चाहें, वो पा सकता है. मां दुर्गा की पूजा करने पर सभी तरह के सुख मिलते हैं. पारिवारिक कलह दूर होती है. मां देवी की आराधना से जन्मकुंडली के सभी अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं.

मां दुर्गा के मंत्र
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जप करना चाहिए. आप लक्ष्मी स्रोत या कनकधारा स्रोत का पाठ कर सकते हैं. इसके अलावा अन्य मंत्रों का भी जप कर सकते हैं.
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:
ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के 7  उपाय

1.  मां दुर्गा की पूजा में उन्हें लाल पुष्प अर्पित करने से वो प्रसन्न हो जाती हैं. 
 
2. सुबह-शाम दोनों समय मां के मंत्रों का जप करते हुए उनकी पूजा करनी चाहिए. 

3. मां दुर्गा को प्रसन्न रखने के लिए 3 से 7 साल उम्र तक की 5 कन्याओं को भोजन कराकर कुछ न कुछ दान करें.  

4. मां दुर्गा के उपासकों को छल-कपट और बुरे विचार न रखते हुए, सभी स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए.

5. मां दुर्गा के पूजा स्थल पर गाय के घी का दीपक जलाकर मंत्र (ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम) का जप करें. 
 
6.  रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ घर में अवश्य करें. इससे घर में धनवर्षा होगी.

7. मां दुर्गा को प्रसाद में खीर अर्पित करें, इससे धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Mokshada Ekadashi 2023: कब है मोक्षदा एकादशी, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़