ग्रेटर नोएडा में दिखेगा मलेशिया जैसा शहर, नई सिटी बनने से किसान होंगे मलामाल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2172696

ग्रेटर नोएडा में दिखेगा मलेशिया जैसा शहर, नई सिटी बनने से किसान होंगे मलामाल

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के शासन ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है.10 साल में हेरिटेज सिटी मलेशिया जैसा दिखेगा. पहले चरण में 6000 करोड़ रुपये खर्च होगें. वहीं जमीन खरीदने के लिए 1200 करोड़ रुपये  खर्च किए जाएंगे.   

 

Greater Noida

Greater Noida News:  नोएडा प्राधिकरण के द्वारा जल्द ही मलेशिया जैसे नई सिटी विकसित करेगी. नोएडा एयरपोर्ट  के पास हेरिटेज सिटी विकसित की जाएगी. यमुना  विकास प्राधिकरण  के माध्यम से  उत्तर प्रदेश शासन को डीपीआर भेजा गया है. वहीं  उत्तर प्रदेश के शासन ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है. पहले चरण में 6000 करोड़ रुपये खर्च होगें. वहीं जमीन खरीदने के लिए 1200 करोड़ रुपये  खर्च किए जाएंगे.   

1200 करोड़ रुपये किसानों से जमीन खरीदने
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक 10 सालों में हेरिटेज सिटी पूरी तरीके से बना दिया जाएगा. दरअसल  12 गांव आ रहे हैं. 12 गांव में किसानों की जमीन खरीदने का काम शुरू कर दिया है. यमुना प्राधिकरण शासन के माध्यम से 1200 करोड़ रुपये किसानों से जमीन खरीदने का देगा. 

735 एकड़ में  हेरिटेज सिटी बसाई
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे  735 एकड़ में  हेरिटेज सिटी बसाई जाएगी. यमुना एक्सप्रेसवे की जीरो पॉइंट से 101 और 102 किलोमीटर  के बीच में वृंदावन बाकें बिहारी मंदिर तक करीब 6.9 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा . इस एक्सप्रेसवे का नाम ग्रीन फील्ड होगा. इस एक्सप्रेसवे के किनारे ही हेरिटेज  सिटी को विकसित किया जाएगा.

जोन में मथुरा वृंदावन गोकुल और गोवर्धन 
हेरिटेज सिटी तीन चरण में विकसित किया जाएगा. 2024- 26 के बीच में पहले चरण  में विकसित किया जाएगा. दूसरी  2027 से 2027 से 30 के बीच में विकसित किया जाएगा. 2031 के बाद तीसरा और अंतिम चरण विकसित होगा.  पहले चरण में  रिवरफ्रंट  और पर्यटन जोन विकसित किया जाएगा. इसमें  4 गांव होंगे हैं.  इसमें पानी गोप, दीवाना ,धाकू और कल्याणपुर होगा. इस जोन में मथुरा वृंदावन गोकुल और गोवर्धन को भी जोड़ा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Holi 2024:यूपी में होली के दिन मिलेगी 24 घंटे बिजली, सीएम योगी ने दिए निर्देश....

Trending news