Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1243737
photoDetails0hindi

MS Dhoni-Sakshi Anniversary: माही-साक्षी की वह दिलचस्प लव स्टोरी, जिसे मूवी भी बयां न कर पाई, देखें Photos

MS Dhoni-Sakshi Anniversary: फॉर्मर इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी (Sakshi Dhoni) की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं. 2010 में आज के ही दिन माही ने देश की लाखों लड़कियों का दिल तोड़ा था और साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे. आज साक्षी-धोनी प्यारी सी बेटी ज़ीवा के पिता हैं. MS Dhoni-Sakshi Wedding Anniversary के इस मौके पर जानते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में...

दिलचस्प है साक्षी-धोनी की लव स्टोरी

1/6
दिलचस्प है साक्षी-धोनी की लव स्टोरी

धोनी ने अपने बचपन के प्यार साक्षी से साल 2010 में शादी की. MS Dhoni: Untold Story में माही और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में कुछ-कुछ बताया गया है, लेकिन यह कहानी उससे भी डीप और दिलचस्प है. बहुत कम ही लोगों को यह कहानी पता होगी. 

साक्षी हैं धोनी का लेडी लक!

2/6
साक्षी हैं धोनी का लेडी लक!

साक्षी धोनी को एमएस धोनी के लिए लेडी लक कहा जाता है. क्योंकि जबसे साक्षी पत्नी बनकर धोनी की लाइफ में आईं, उनका करियर भी आसमान छूने लगा. शादी के अगले साल (2011) में भारत ने वर्ल्ड कप जीता, वह भी धोनी की कैप्टेनसी के अंडर.

काफी समय तक नहीं हो सकी बात

3/6
काफी समय तक नहीं हो सकी बात

बताया जाता है कि धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे. इसलिए दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे. हालांकि, साक्षी का परिवार कुछ समय बाद देहरादून चला गया और दोनों के बीच कॉन्टैक्ट कम हो गया.

 

10 साल बाद दोबारा मिले धोनी-साक्षी

4/6
10 साल बाद दोबारा मिले धोनी-साक्षी

इसके बाद करीब 10 साल बाद फिर धोनी-साक्षी की मुलाकात हुई. इस बार तब जब धोनी इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए थे. माही कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच खेलने के दौरान जिस होटल में रुके थे, वहीं पर साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं.

 

धोनी ने अपने दोस्त से मांगा साक्षी का नंबर

5/6
धोनी ने अपने दोस्त से मांगा साक्षी का नंबर

उस समय धोनी के मैनेजर और साक्षी के दोस्त युद्धजीत ने उन्हें मिलाया. फिर, धोनी ने युद्धजीत से ही साक्षी का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया. पहले तो साक्षी को लगा कि कोई धोनी बनकर उन्हें परेशान कर रहा है. हालांकि, एक महीने बाद सब ठीक हो गया. 

2010 में हुई धोनी-साक्षी की शादी

6/6
2010 में हुई धोनी-साक्षी की शादी

साल 2008 के मार्च से दोनों ने डेटिंग शुरू की और साक्षी धोनी के घर आने-जाने लगीं. दो साल बाद यानी साल 2010 में दोनों ने शादी का प्लान किया और 3 जुलाई को सगाई कर 4 जुलाई 2010 को दोनों ने देहरादून के पास विश्रांति रिजॉर्ट में शादी कर ली.