Chandra Grahan 2022: यूपी में सबसे पहले लखनऊ में दिखा चंद्रग्रहण, अन्य शहरों में भी दिखेगा असर
Advertisement

Chandra Grahan 2022: यूपी में सबसे पहले लखनऊ में दिखा चंद्रग्रहण, अन्य शहरों में भी दिखेगा असर

Chandra Grahan 2022: भारत में साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण नजर आएगा....जानें इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी डिटेल-...

Chandra Grahan 2022: यूपी में सबसे पहले लखनऊ में दिखा चंद्रग्रहण, अन्य शहरों में भी दिखेगा असर

Lunar Eclipse 2022: आज साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगना शुरू हो गया है, जिसके बाद अगला पूर्ण ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा. इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से में चला जाता है. इस दौरान और लाल दिखाई देता है. बता दें कि भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में दिखाई देगा. आइए जानते हैं  चंद्रग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा..

चंद्र ग्रहण को सबसे ज्यादा साफ पश्चिम बंगाल के कोलकाता और  सिलिगुड़ी, असम के गुवाहाटी, बिहार के पटना, झारखंड के रांची और देश की राजधानी दिल्ली में साफ देखा जा सकता है. इसके अलावा कोहिमा, अगरतला, भुवनेश्वर में पूर्ण ग्रहण लगेगा. अहमदाबाद, मुंबई, श्रीनगर,  नागपुर, पुणे, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, हैदराबाद, बंगलुरु, चेन्नई,  जयपुर,सूरत, लखनऊ, मदुरै,उदयपुर और भारत के पश्चिम, दक्षिण और उत्तर भागों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा.

दिल्ली-आंशिक चंद्र ग्रहण
दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 05:31 बजे पहुंच जाएगा
ग्रहण की घटना शाम 05:28 बजे शुरू 
शाम 07:26 बजे समाप्त हो जाएगा.

कोलकाता-पूर्ण चंद्र ग्रहण
कोलकाता में शाम  4:55 पर पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है
(ये ग्रहण दोपहर 04:52 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे समाप्त होगा, जो 2 घंटे 34 मिनट तक चलेगा)

मुंबई -आंशिक चंद्र ग्रहण
मुंबई में शाम 06:04 बजे चंद्र ग्रहण देखेंगे.
शाम 07:26 बजे समाप्त होगी ( 1 घंटे 25 मिनट तक चलेगी)

बेंगलुरु-आंशिक चंद्र ग्रहण
बेंगलुरू में शाम 05:57 बजे 
शाम 07:26 बजे समाप्त होगा

नागपुरआंशिक चंद्र ग्रह
आंशिक चंद्र ग्रहण शाम 05:35 बजे
शाम 07:26 बजे समाप्त होगा

चेन्नई-आंशिक चंद्र ग्रहण 
चेन्नई में ग्रहण वाला चंद्रमा 1 घंटे 48 मिनट तक दिखाई देगा

नोएडा-आंशिक चंद्र ग्रहण 
शाम 05:30 बजे दिखाई देगा
शाम 07:26 बजे समाप्त होगा ( 1 घंटे 59 मिनट तक चलेगा)

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद जरूर करें ये काम, नकारात्मक प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय

श्रीनगर-आंशिक चंद्र ग्रहण 
ग्रहण का चंद्रमा लगभग 66 प्रतिशत अस्पष्टता के साथ शाम 05:31 बजे क्षितिज से ऊपर उठेगा

अगरतला-पूर्ण चंद्र ग्रहण
ग्रहण शाम 04:43 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर होगा
शाम 04:38 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा

गुरुग्राम-आंशिक चंद्र ग्रहण
आंशिक चंद्र ग्रहण शाम करीब 05:33 बजे दिखाई देगा

पूरी दुनिया में कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से पेसिफिक,ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, आर्कटिक और अंटार्कटिका, अटलांटिक, हिंद महासागर,  के क्षेत्रों से भी दिखाई देगा.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है.  सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. ZEE UPUK इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा.

Chandra Grahan 2022: इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल के दौरान कभी न करें ये गलतियां,आ सकती है घोर विपदा

Trending news