Jhansi Nikay Chunav 2023: किसके खाते में जाएगी झांसी नगर निगम की सीट? इन उम्मीदवारों के बीच है जंग
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1679251

Jhansi Nikay Chunav 2023: किसके खाते में जाएगी झांसी नगर निगम की सीट? इन उम्मीदवारों के बीच है जंग

Jhansi Mayor Election 2023:  झांसी नगर निगम में 4 मई यानी कल पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. जिले में तेरह नगर निकायों के मेयर व अध्यक्षों के पदों पर निर्वाचन होना है यहां जानिए मेयर सीट के लिए कौन कौन सियासी मैदान में है. 

झांसी नगर निगम चुनाव 2023

Jhansi Mayor Election 2023 (अब्दुल सत्तार): यूपी के झांसी नगर निगम में कल यानी 4 मई को वोट डाले जाएंगे. जिले में तेरह नगर निकायों के मेयर व अध्यक्षों के पदों पर निर्वाचन होना है. नगर निगम की एक, नगर पालिका की पांच और नगर पंचायत की सात सीटों पर  4 मई को मतदान होगा. जिले में कुल मतदाता 6,57759 हैं. जिसमें पुरुष मतदाता 3,44705 और महिला वोटर 3,13054 हैं.  

2017 में बीजेपी के खाते में गई थी सीट 
झांसी नगर निगम मेयर सीट पर 2017 में भाजपा ने जीत हासिल की थी. भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल मेयर बने थे और उन्होंने बसपा के प्रत्याशी बृजेन्द्र कुमार व्यास को सोलह हज़ार से अधिक वोटों से हराया. इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य तीसरे नंबर पर रहे थे जबकि सपा चौथे स्थान पर सिमट गई थी. 

मेयर सीट के लिए इनके बीच होगी टक्कर
झांसी नगर निगम की बात करें तो यहां कुल 60 वार्ड हैं. जहां कुल मतदाता 457997 है. इसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 240507 जबकि महिला मतदाता की संख्या 217490 है. बीजेपी ने इस बार बिहारीलाल आर्य को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं सपा से सतीश जतारिया, बसपा से भगवन दास फुले, कांग्रेस से अरविंद कुमार चुनावी मैदान में हैं. 

झांसी नगर निगम
वार्डों की संख्या 60
कुल मतदाता-457997
पुरुष मतदाता -240507
महिला मतदाता-217490
नगर निगम मेयर प्रत्याशी 
भाजपा- बिहारीलाल आर्य
कांग्रेस - अरविन्द कुमार 
सपा - सतीश जतारिया 
बसपा - भगवन दास फुले  

जातीय समीकरण 
झांसी नगर निगम मेयर सीट पर जातीय समीकरणों के लिहाज से ब्राह्मण वोटर सबसे अधिक निर्णायक माना जाता है. संख्या को लेकर जरूर मतभिन्नता दिखाई देती है. इस सीट पर ब्राह्मण वोटरों की संख्या 70 हज़ार से 75 तक के बीच बताई जाती है. इसके बाद अहिरवार वोटरों की संख्या लगभग 55 से 60 हजार के बीच बताई जाती है. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 50 हज़ार से 60 हज़ार है. कोरी बिरादरी के मतदाता अलग-अलग अनुमानों में 50 से 50 हज़ार के बीच बताए जाते हैं. कुशवाहा वोटरों की संख्या 45 हज़ार से 55 हजार के बीच होने का अनुमान है.

-नगर पालिका के बरुआसागर लिए अध्यक्ष और 25 वार्डों में कुल मतदाता-21924, पुरुष मतदाता-11180, महिला मतदाता-10744 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
भाजपा - सुशीला कुशवाहा 
बसपा - आरती कुशवाहा 

3-नगर पालिका चिरगांव के अध्यक्ष और 25 वार्डों में कुल मतदाता-14024, पुरुष मतदाता-7314, महिला मतदाता-6710 हैं.
निर्विरोध विजेता 
भाजपा - कुंवर राघवेंद्र सिंह -संझले राजा 

4-नगर पालिका समथर के अध्यक्ष और 25 वार्डों में कुल मतदाता-19262, पुरुष मतदाता-10096, महिला मतदाता-9166 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
सपा - राघवेंद्र सिंह यादव 
भाजपा - देवेंद्र कंसाना 
बसपा - कयूम खान 
कांग्रेस - लक्ष्मण सिंह 

5-नगर पालिका मऊरानीपुर के अध्यक्ष और 25 वार्डों में कुल मतदाता-53744, पुरुष मतदाता-27809, महिला मतदाता-25935 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
अपना दल (एस ) - हरीशचंद्र आर्य 
कांग्रेस - रामदास वर्मा 
सपा - राकेश श्रीवास 
बसपा - सत्यदीन श्रीवास  

6-नगर पालिका गुरसराय के अध्यक्ष और 25 वार्डों में कुल मतदाता-22850, पुरुष मतदाता-11963, महिला मतदाता-10887 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
कांग्रेस - अश्वनी पस्तोर 
बसपा - अतीक मामू 
सपा - इकराम खान 
भाजपा - जयपाल सिंह 

7- नगर पंचायत बड़ागांव के अध्यक्ष और 10 वार्डों में कुल मतदाता-7827, पुरुष मतदाता-4096, महिला मतदाता-3731 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
कांग्रेस - पुक्खन देवी 
बसपा - शशि कुशवाहा 
भाजपा - मीरा कुशवाहा 

8-नगर पंचायत मोठ के अध्यक्ष और 12 वार्डों में कुल मतदाता-11176, पुरुष मतदाता-5910, महिला मतदाता-5266 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
कांग्रेस - मुक्ता रानू पांडे 
बसपा - अनामिका 
सपा - सफलता अग्रवाल 
भाजपा - शांति केशवानी 

9-नगर पंचायत कटेरा के अध्यक्ष और 10 वार्डों में कुल मतदाता-6439, पुरुष मतदाता-3424, महिला मतदाता-3015 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
कांग्रेस - नन्दराम आर्य  
सपा - जमुना प्रसाद 
भाजपा - सन्तोष अहिरवार

10-नगर पंचायत रानीपुर के अध्यक्ष और 14 वार्डों में कुल मतदाता-15963, पुरुष मतदाता-8358, महिला मतदाता-7605 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
कांग्रेस - गिरजा देवी 
बसपा - भारती कंचन
सपा - लक्ष्मी 
भाजपा - हेमलता 

11-नगर पंचायत एरच के अध्यक्ष कर 10 वार्डों में कुल मतदाता-7951, पुरुष मतदाता-4193, महिला मतदाता-3758 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
कांग्रेस - मथुरा ठेकेदार 
बसपा - बाबूलाल कुशवाहा
सपा - राजा यादव 
भाजपा - अशोक कुमार 

12-नगर पंचायत गरौठा के अध्यक्ष और 10 वार्डों में कुल मतदाता-9126, पुरुष मतदाता-4807, महिला मतदाता-4319 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
कांग्रेस - परशुराम वर्मा 
बसपा - सुशील विश्वकर्मा 
सपा - संतोष गेंडा 
भाजपा - गोविन्द बल्लन 

13-नगर पंचायत टोडी फतेहपुर के अध्यक्ष और 11 वार्डों में कुल मतदाता-9476, पुरुष मतदाता-5048, महिला मतदाता-4428 हैं.
अध्यक्ष पद प्रत्याशी 
बसपा - दीप्ति पांडे
सपा - वीर सिंह 
भाजपा - राजेन्द्र प्रसाद 
निर्दलीय - राजकुमार गोस्वामी

जिले के सभी नगर निकायों पर कुल 657759 मतदाता हैं, जिनमें से 344705 महिला और 313054 पुरुष मतदाता हैं. झांसी में सभी नगर निकायों के लिए 4 मई को मतदान होना है। नगर पालिका चिरगांव के अध्यक्ष पद पर भाजपा के राघवेंद्र सिंह का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है.

Trending news