Gonda News: गोंडा में बृजभूषण के गांव के युवा ने सिविल सेवा में लहराया परचम, 16-17 घंटे की पढ़ाई रंग लाई
Advertisement

Gonda News: गोंडा में बृजभूषण के गांव के युवा ने सिविल सेवा में लहराया परचम, 16-17 घंटे की पढ़ाई रंग लाई

UPSC Result 2023 :  गोंडा जिले का एक बार फिर से नाम रोशन हुआ है. नवाबगंज थाना  के विश्नोहरपुर गांव के रहने वाले विवेक सिंह ने तीसरी बार सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल करके आईपीएस बने हैं.  विवेक सिंह को ऑल इंडिया 256 रैंक मिली है

Gonda UPSC Topper

Gonda News/ अतुल कुमार यादव: यूपी के गोंडा जिले का एक बार फिर से नाम रोशन हुआ है. नवाबगंज थाना  के विश्नोहरपुर गांव के रहने वाले विवेक सिंह ने तीसरी बार सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल करके आईपीएस बने हैं. विवेक सिंह को ऑल इंडिया 256 रैंक मिली है. विवेक सिंह अपने घर पर ही रहकर के 16- 17 घंटे पढ़ाई करते थे और पड़ोसी जिले फैजाबाद में जाकर लाइब्रेरी में भी पढ़ाई करते थे. विवेक सिंह परिवार के इकलौते बेटे हैं विवेक सिंह की कोई बहन और भाई नहीं है. अगर बात करें विवेक सिंह के प्रारंभिक पढ़ाई की तो विवेक सिंह ने कक्षा एक से लेकर इंटर तक की पढ़ाई फैजाबाद से की है.

विवेक सिंह 17- 18 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे 

इंटर की पढ़ाई फैजाबाद से करने के बाद विवेक ने एनडीए परीक्षा की तैयारी की और दूसरी बार में भी एनडीए परीक्षा पास करने के बाद विवेक ने एनडीए नहीं ज्वाइन किया. फिर से दोबारा विवेक ने प्रयागराज से NIT की और पहले ही सफलता में सीडीएस की परीक्षा पास की लेकिन उसको भी विवेक सिंह ने नहीं ज्वाइन किया। और विवेक सिंह ने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी अपने घर पर ही रहकर विवेक सिंह 17- 18 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे और कभी कभी पड़ोसी जनपद फैजाबाद में जाकर लाइब्रेरी में भी पढ़ाई करते थे। 

ऑल इंडिया 256 वीं रैंक हासिल करके आईपीएस बने 
विवेक सिंह ने पहली बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करके मेंस परीक्षा में सफलता नहीं पाई। दूसरी बार विवेक सिंह ने प्री, मेंस भी पास कर लिया था लेकिन इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली थी। और अब तीसरी बार तीनों पास करके विवेक सिंह ऑल इंडिया 256 वीं रैंक हासिल करके आईपीएस बने हैं। विवेक सिंह के पिता का नाम राजेश कुमार सिंह है और माता का नाम माया सिंह है।

माता माया सिंह क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अयोध्या में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है. 24 साल के बेटे विवेक सिंह ने आईपीएस बनाकर अपने परिवार सहित पूरे गोंडा जिले का नाम रोशन किया है. दरअसल कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी पैतृक निवास विश्नोहरपुर है. ऐसे में बीजेपी सांसद के गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विवेक सिंह ने आईपीएस बनकर विश्नोहरपुर सहित भाजपा सांसद का भी नाम रोशन किया है.

 यह भी पढ़ें- Gonda News:  गोंडा के छोटे गांव की लड़की सिविल सेवा परीक्षा में छा गई, तृप्ति ने 5वें प्रयास में छू लिया आसमां

Trending news