श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों का किया स्वागत
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1429440

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों का किया स्वागत

 श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आज फतेहपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया.

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों का किया स्वागत

सीकर: श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आज फतेहपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया. श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्वबंधु सिंह भीलवाड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दिलीप सिंह खीजूरी, भंवर सिंह सलाड़ीया ,प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह कल्याणवत व दो दर्जनों जिलाध्यक्ष व करणी सेना पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान श्री राजपूत करणी सेना के स्थानीय कार्यकर्ताओं व समाज बंधुओं ने श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया.

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप सिंह नारी ने बताया करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी देशनोक करणी माता ओरण परिक्रमा और दीपावली स्नेह मिलन समारोह बीकानेर में हिस्सा लेंगे. बीकानेर जाते समय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी कुछ समय के लिए जयपुर बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित एक होटल में रुके जहाँ पर श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया.

इस दौरान प्रताप सिंह नारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, मुकेश सिंह राजश्री, गजेन्द्र सिंह ठठावता,सत्यपाल सिंह कारंगा,तेजपाल सिंह कारंगा, महेंद्र सिंह, महेश सिंह बागडोदा, अरविंद फदनपुरा, अजीत सिंह हिरणा, हिमांशु सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,भरतपाल सिंह छात्रसंघ अध्यक्ष , अंकित शेखावत नारी,हरी सिंह राठौड़, नवीन राठौड़, भवानी सिंह नारी, वीरेंद्र सिंह नारी, जितेंद्र सिंह नारी सहित सैकड़ों करणी सेना सदस्यों ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया.

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि आने वाले चुनाव में राजपूत करणी सेना की बड़ी भागीदारी रहेगी उन्होंने ने बताया कि करणी सेना एक गैर राजनीतिक संघटन है लेकिन श्री राजपूत करणी सेना की चुनावों में अहम भागीदारी होती है. आने वाले विधानसभा चुनावों में जो भी पार्टी समाज हित में कार्य करने की बात कहेगा समाज उसी पार्टी के साथ रहेगा.

उन्होंने बताया जो भी पार्टी समाज को ज्यादा लीडरशिप देगी श्री राजपूत करणी सेना उसके साथ रहेगी. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अगर राजपूत समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करती है तो श्री राजपूत करणी सेना हर तरह से साथ रहेगा.

Trending news