दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने जताया विरोध
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1407594

दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने जताया विरोध

 राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की घोषणा के बावजूद लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आज विरोध जताया.

 दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने जताया विरोध

सीकर: राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की घोषणा के बावजूद लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आज विरोध जताया. करीब 2 घंटे के विरोध के बाद लक्ष्मणगढ़ पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरेशी अधिशासी अधिकारी अशोक चौधरी मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को समझाइश का प्रयास किया कल तक सभी सफाई कर्मचारियों को दीपावली का बोनस बैंक खाते में पहुंचने का आश्वासन देने के बाद मामले को शांत करवाया और सफाई कर्मचारी शहर में सफाई व्यवस्था के लिए पहुंचे.

वहीं कर्मचारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का वर्दी भत्ता व दीपावली बोनस नहीं मिलने से नाराज़ हैं.नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय से सफाई कर्मचारियों का बोनस बिल बना कर भेज दिया गया है कल तक सभी कर्मचारियों के खाते में बोनस जमा हो जाएगा।

लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को दीपावली का बोनस वह वर्दी भत्ता नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर विरोध दर्ज करवाया.कर्मचारियों ने कहा कि दीपावली का सबसे बड़ा त्योहार है और सरकार ने बोनस भी देने की घोषणा कर दी लेकिन सफाई कर्मचारियों के बैंक खातों में अभी तक बैलेंस के पैसे जमा नहीं हुए हैं. सफाई कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरेशी अधिशासी अधिकारी अशोक चौधरी व सुरेन्द्र गोदारा मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों और जमादारों को समझाइश का प्रयास किया.

अशोक चौधरी ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि नगर पालिका द्वारा आपके बोनस का बिल बनाकर भिजवा दिया गया है. कल तक आपके बैंक खाते में बोनस जमा हो जाएगा वही अखिल भारतीय कांग्रेस सफाई मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बोदूराम में बताया कि कर्मचारियों को दीपावली का बोनस अवश्य मिलना चाहिए जिससे कर्मचारियों में उत्साह रहे.और अधिकारियों ने मौके पर आकर आश्वासन दिया है उसको मानते हुए सभी सफाई कर्मचारी अपने अपने कार्य के लिए रवाना हो गए.

Trending news