CM भजनलाल शर्मा ने किया वैदिक गुरुकुल का दौरा, विद्यार्थियों से की चर्चा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2129373

CM भजनलाल शर्मा ने किया वैदिक गुरुकुल का दौरा, विद्यार्थियों से की चर्चा

Sawai Madhopur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के आग्रह पर मलारना चौड़ स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल का दौरा किया. 

CM भजनलाल शर्मा ने किया वैदिक गुरुकुल का दौरा, विद्यार्थियों से की चर्चा

Sawai Madhopur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा रविवार देर शाम मलारना चौड़ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित ईआरसीपी आभार सभा के संबोधन के बाद कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के आग्रह पर मलारना चौड़ स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल का दौरा किया. 

वैदिक गुरुकुल पहुंचने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा का गुरुकुल के आचार्य सोमदेव जी महाराज के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया. 

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने वैदिक गुरुकुल में अध्यनरत प्रतिभा एवं ऊर्जा से सुसज्जित राजस्थान के उज्जवल भविष्य के आधार स्तंभ शिक्षार्थियों से आत्मीयक भेंट की. साथ ही शिक्षा व्यवस्था के संबंध में विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक चर्चा करने के साथ वैदिक गुरुकुल की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वीर भूमि के प्रत्येक बच्चों को उत्तम शिक्षा उपलब्ध करना उनकी प्राथमिकता है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैदिक गुरुकुल के आचार्य सोमदेव जी महाराज से गुरुकुल में दी जाने वाली शिक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त की और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. 

इस दौरान भजनलाल शर्मा के साथ वैदिक गुरुकुल पहुंचे कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा, पीएचडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विजय बैंसला आदि का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान पूर्व नगर परिषद सभापति राजेश गोयल दीपक मीणा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. गुरुकुल में करीब 15 मिनट रुकने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा सड़क मार्ग से लालसोट के लिए रवाना हुए. 

यह भी पढ़ेंः बाड़मेर दौरे में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, बोले- अकबर को महान बताना मूर्खता,वह बलात्कारी था

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Trending news